Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली के कारोबारी को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे, गोल्डी बराड़ से कनेक्शन

    August 6, 2026

    X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

    August 6, 2026

    स्टार्क के निशाने पर कपिल देव का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इंडिगो संकट बरकरार, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई
    Breaking News

    इंडिगो संकट बरकरार, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Indigo Flight Crisis : इंडिगो संकट बरकरार, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई
    Indigo Flight Crisis : इंडिगो संकट बरकरार, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

    नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा ऐसी कार्रवाई करेंगे जो नजीर बनेगी

    Indigo Flight Crisis (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन का संकट अभी भी बरकरार है। सोमवार को भी लगातार सातवें दिन सैकड़ों उड़ानें रद करनी पड़ी। जिससे यात्रियों की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रहीं। एक तरफ जहां उड़ानें रद होने के बाद कंपनी ने लोगों को उनका सामान व टिकट का पैसा लौटाना शुरू कर दिया है वहीं केंद्र सरकार भी सख्ती के मूढ़ में आ चुकी है। आपको बता दें कि पायलट और चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण इंडिगो ने 562 उड़ानें रद्द कीं।

    देशभर के हवाई अड्डों पर फंसे हताश-परेशान यात्रियों का गुस्सा एयरलाइन के कर्मचारियों पर फूट रहा है। उड़ानें रद्द होने के बाद उनके सूटकेस और सामान भी नहीं मिल रहे। दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू समेत कई हवाई अड्डों पर यात्रियों के बैग और सामान के ढेर लग गए हैं। घरेलू बाजार में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो पर आए संकट ने हजारों लोगों को संकट में डाल दिया है।

    संकट के लिए इंडिगो जिम्मेदार : नायडू

    नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी एयरलाइंस को मानकों का पालन करना होगा। इंडिगो की उड़ानें रद्द होने की जांच चल रही है। इस मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो दूसरे आॅपरेटरों के लिए नजीर बने।नायडू ने संकट के लिए पूरी तरह से इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया। नायडू ने कहा कि इंडिगो चालक दल और ड्यूटी रोस्टर का प्रबंधन करने में विफल रही। नायडू ने उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) दिशा-निदेर्शों को लेकर बताया कि 22 दिशा-निर्देश थे, जिनमें से 15 को इस साल एक जुलाई और शेष सात को एक नवंबर से लागू किया गया। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को जब एफडीटीएल पर इंडिगो के साथ बैठक की थी तो कंपनी ने इस मुद्दे को नहीं उठाया था।

    देश को विमानन कंपनियों की जरूरत

    केंद्र सरकार ने कहा कि यात्रियों की संख्या देखते हुए 5 बड़ी विमानन कंपनियों की जरूरत है। सोमवार को राज्यसभा में उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत आज जो क्षमता और मांग पैदा कर रहा है, उसे देखते हुए हमें पांच बड़ी एयरलाइनों की आवश्यकता है। मंत्रालय का प्रयास है कि अधिक एयरलाइनों को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विमानन क्षेत्र में इंडिगो के प्रभुत्व संबंधी सवाल पर नायडू ने कहा कि सरकार सभी संबंधित पक्षों के साथ बातचीत करेगी और प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए पहले से ही लगातार काम कर रही है। भारत में एयरलाइन शुरू करने का यही सही समय है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठंडी हवाओं ने गिराया तापमान

    Previous articleHaryana Doctors Strike: हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल का आज दूसरा दिन

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक बार फिर 3 इडियट्स पार्ट 2 में नजर आएगी आमिर खान, आर माधवन, और शरमन जोशी की जोड़ी
    Next Article ट्रंप ने भारत पर नए टैरिफ लगाने के दिए संकेत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026

      PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली के कारोबारी को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे, गोल्डी बराड़ से कनेक्शन

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      Delhi News: रकम नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य की हत्या करने की धमकी…

      X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

      August 6, 2026

      स्टार्क के निशाने पर कपिल देव का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज | Sports

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.