Close Menu
    What's Hot

    पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

    May 3, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान

    May 3, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान

      May 3, 2026

      धनबाद में कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत

      May 2, 2026

      बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द

      May 2, 2026

      टीएमसी को झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

      May 2, 2026

      West Bengal Re-Polling: बंगाल में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया

      May 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान
    Breaking News

    होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान
    West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान

    ईरान ने अमेरिका को भेजा नया वार्ता प्रस्ताव, ट्रंप बोले, हमारे पास सभी विकल्प

    West Asia Crisis  (द भारत ख़बर), तेहरान : अमेरिका और ईरान में सीजफायर हुए करीब एक माह होने को है। इस अवधि के दौरान दोनों देशों के बीच स्थाई शांति बहाल करने के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इसी बीच ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को एक नया वार्ता प्रस्ताव भेजा है।

    जिसमें ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान की नाकाबंदी को हटाने की मांग भी शामिल है। इसके साथ ही प्रस्ताव में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की मांग की गई है। ईरान का यह प्रस्ताव वॉशिंगटन की ओर से पहले भेजे गए नौ सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में आया है, जिसमें कथित तौर पर दो महीने के संघर्ष विराम की समय-सीमा शामिल थी।

    ईरान के प्रस्ताव पर अमेरिका का जवाब

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि मैं जल्द ही ईरान की ओर से भेजे गए प्रस्ताव की समीक्षा करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। वहीं, इससे पहले भेजे गए ईरानी प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने असहमति जताई थी। उन्होंने इस बात पर संदेह जताया था कि क्या कोई अंतिम समझौता हो सकता है।

    ईरान ने 30 दिन में स्थाई समाधान पर जोर दिया

    हालांकि, तेहरान ने किसी भी विस्तारित अंतरिम व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया है। इसके बजाय ईरान ने 30 दिनों के भीतर एक व्यापक समाधान पर जोर दिया है, जिसे अस्थायी युद्धविराम के बजाय स्थायी युद्ध की समाप्ति के रूप में देखा जाएगा। ईरान के प्रस्ताव में कड़ी सुरक्षा गारंटी शामिल हैं।

    इसमें भविष्य में ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य आक्रामकता को रोकने की मांग की गई है। साथ ही अमेरिका को ईरान के आसपास के इलाके से सेना वापस बुलाने की मांग भी की गई है। इसमें मौजूदा नौसैनिक प्रतिबंधों और नाकाबंदी को हटाने के साथ-साथ विदेशों में जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने की मांग शामिल है। वहीं, तेहरान द्वारा प्रतिबंधों और सैन्य दबाव के कारण हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग भी की गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
    Next Article पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      धनबाद में कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत

      May 2, 2026

      बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द

      May 2, 2026

      टीएमसी को झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

      May 2, 2026

      West Bengal Re-Polling: बंगाल में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया

      May 2, 2026

      कांग्रेस नेता ने अग्रिम जमानत के लिए किया सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद

      May 2, 2026

      9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68 % और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

      By परवेश चौहानMay 3, 2026

      West Asia Crisis : पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ अगर संघर्ष…

      होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान

      May 3, 2026

      हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

      May 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.