Close Menu
    What's Hot

    इजरायल के जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे : ईरान

    May 3, 2026

    विदेश की नौकरी छोड़ शुरू की यूपीएससी की तैयारी, पहले IPS और फिर बनीं IAS अफसर

    May 3, 2026

    घर में पत्नी व साली के दबदबे से तंग थे जज अमन कुमार शर्मा

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजरायल के जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे : ईरान

      May 3, 2026

      प्रख्यात गीतकर और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी बने प्रसार भारत के अध्यक्ष नियुक्त

      May 3, 2026

      Developed India 2047 : देश की घरेलू क्षमता बढ़ाने की जरूरत : जेपी नड्डा

      May 3, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान

      May 3, 2026

      धनबाद में कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत

      May 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इजरायल के जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे : ईरान
    Breaking News

    इजरायल के जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे : ईरान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis Update : इजरायल के जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे : ईरान
    West Asia Crisis Update : इजरायल के जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे : ईरान

    होर्मुज को लेकर जल्द नया कानून लाएगा ईरान, आवाजाही पहले जैसी नहीं रहेगी

    West Asia Crisis Update (द भारत ख़बर), तेहरान : एक तरफ जहां ईरान लगातार अमेरिका को वार्ता प्रस्ताव भेज रहा है। वहीं ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक नया और बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नया कानून लाने की तैयारी कर रहा है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष हमीदरेजा हाजी-बाबाई ने कहा कि इस कानून के तहत इजरायल के जहाजों को इस समुद्री रास्ते से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बिल में यह भी कहा गया है कि दुश्मन देशों के जहाज तभी गुजर पाएंगे, जब वे युद्ध का मुआवजा देंगे। इसके अलावा, दूसरे देशों के जहाजों को भी ईरान से अनुमति लेनी होगी, तभी वे इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे। हाजी-बाबाई ने कहा कि अब होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पहले जैसी नहीं रहेगी और युद्ध के बाद हालात बदल जाएंगे।

    विश्व की फर्टिलाइजर आपूर्ति पर पड़ रहा असर : यूएन

    होर्मुज बंद होने से खाद (फर्टिलाइजर) की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। युद्ध शुरू होने के बाद से खाद की सप्लाई लगभग रुक गई है, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं और कमी भी हो रही है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था एफएओ के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो ने चेतावनी दी है कि दुनिया एक बड़े खाद्य संकट की ओर बढ़ रही है।

    इसका असर खेती पर पड़ेगा और फसलों की पैदावार 30% तक घट सकती है। इससे खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं। टोरेरो ने अल जजीरा से कहा कि हालात इसलिए और खराब हो रहे हैं, क्योंकि एशिया में बुआई का समय निकल चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ब्राजील जैसे बड़े देश अपनी फसलें बदल सकते हैं और गेहूं- मक्का की जगह सोयाबीन उगा सकते हैं, जिससे बाजार पर और असर पड़ेगा।

    ईरान ने अमेरिका के सामने रखी शर्त

    होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान की नाकाबंदी को हटाने की मांग भी शामिल है। इसके साथ ही प्रस्ताव में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की मांग की गई है। ईरान का यह प्रस्ताव वॉशिंगटन की ओर से पहले भेजे गए नौ सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में आया है, जिसमें कथित तौर पर दो महीने के संघर्ष विराम की समय-सीमा शामिल थी।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि मैं जल्द ही ईरान की ओर से भेजे गए प्रस्ताव की समीक्षा करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। वहीं, इससे पहले भेजे गए ईरानी प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने असहमति जताई थी। उन्होंने इस बात पर संदेह जताया था कि क्या कोई अंतिम समझौता हो सकता है।

    ये भी पढ़ें : S. Jaishankar Caribbean Visit : भारत और कैरिबियन देशों में रिश्तें होंगे मजबूत : एस. जयशंकर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेश की नौकरी छोड़ शुरू की यूपीएससी की तैयारी, पहले IPS और फिर बनीं IAS अफसर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रख्यात गीतकर और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी बने प्रसार भारत के अध्यक्ष नियुक्त

      May 3, 2026

      Developed India 2047 : देश की घरेलू क्षमता बढ़ाने की जरूरत : जेपी नड्डा

      May 3, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान

      May 3, 2026

      धनबाद में कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत

      May 2, 2026

      बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द

      May 2, 2026

      टीएमसी को झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इजरायल के जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे : ईरान

      By अंकित कुमारMay 3, 2026

      West Asia Crisis Update : इजरायल के जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे :…

      विदेश की नौकरी छोड़ शुरू की यूपीएससी की तैयारी, पहले IPS और फिर बनीं IAS अफसर

      May 3, 2026

      घर में पत्नी व साली के दबदबे से तंग थे जज अमन कुमार शर्मा

      May 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.