Close Menu
    What's Hot

    ईशान किशन कप्तान, वैभव सूर्यवंंशी को बीसीसीआई ने बनाया उप कप्तान, दलीप ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम का ऐलान | Sports

    July 29, 2026

    साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड मामलों में तुरंत कार्रवाई के लिए…

    July 29, 2026

    Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

      July 29, 2026

      तीन राज्यों की तीन सीटों पर होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर | National

      July 29, 2026

      बजरंग सेतु पर इंट्री नहीं होगी फ्री, जानें कांच के पुल पर चलने के लिए कितनी ढीली होगी जेब

      July 29, 2026

      हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

      July 29, 2026

      पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

      July 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»ईशान किशन कप्तान, वैभव सूर्यवंंशी को बीसीसीआई ने बनाया उप कप्तान, दलीप ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम का ऐलान | Sports
    खेल

    ईशान किशन कप्तान, वैभव सूर्यवंंशी को बीसीसीआई ने बनाया उप कप्तान, दलीप ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम का ऐलान | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ishan kishan and vaibhav sooryavashi
    ईशान किशन कप्तान वैभव उप कप्तान ईस्ट जोन टीम का ऐलान

    नई दिल्ली. जिम्बाब्वे में खेली गई टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने का इनाम वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन को मिला है. दलीप ट्रॉफी 2026-27 से पहले दोनों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. चयनकर्ताओं ने महज 15 साल की उम्र में बिहार के इस युवा बल्लेबाज को ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाने का फैसला लिया. टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के हाथों में होगी. टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस टीम का हिस्सा हैं.

    बुधवार को जब बीसीसीआई ने जब दलिप ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया तो सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हुई.  बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है. अब नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर चयनकर्ताओं ने उनके खेल के साथ-साथ उनकी परिपक्वता पर भी भरोसा जताया है. ईशान किशन को कप्तानी दी गई है लेकिन उनके मैदान पर ना होने पर यह जिम्मेदारी वैभव उठाएंगे.

    vaibhav sooryavanshi vs zim

    वैभव ने इसी महीने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में दूसरे टी20 मुकाबले से भारत के लिए डेब्यू किया था. इस दौरे पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. महज तीन मैच के बाद उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. इंग्लैंड के निराशाजनक दौरे के बाद जिम्बाब्वे में वैभव ने जोरदार वापसी की. दो अर्धशतकीय पारी खेली और आखिरी मुकाबले में 49 गेंद में 81 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच बने. 3 मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए.

    टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन इस टूर्नामेंट से बतौर कप्तान भी अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगे. ईस्ट जोन टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी पर सबकी नजर होगी. उनको श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. दलीप ट्रॉफी उनके लिए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका होगा. शमी के अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण में मुकेश कुमार और सूरज सिंधु जायसवाल भी शामिल हैं.

    Ishan Kishan : भारत को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधों पर

    टीम के बल्लेबाजी क्रम में बंगाल के अनुभवी सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन शामिल हैं. उनके अलावा कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शिखर मोहन, शुभ्रांशु सेनापति और दिनेश दास जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे.

    ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, दिनेश दास और अभिजीत सरकार।

    स्टैंडबाय खिलाड़ी: आयुष लोहारुका, श्रीदाम पॉल, सम्बित एस. बराल, शरनदीप सिंह और स्वास्तिक सामल।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइबर फाइनेंशियल फ्रॉड मामलों में तुरंत कार्रवाई के लिए…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ICC का एक्शन, बल्लेबाजों से की बदसलूकी | Sports

      July 29, 2026

      Commonwealth Games 2026 : भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 पदक हुए पक्के, पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह | Sports

      July 29, 2026

      CWG 2026: नीरज चोपड़ा की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड पर, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला | Sports

      July 29, 2026

      गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में होगा बड़ा बदलाव! बीसीसीआई ने किया पक्का, 2 सदस्य बाहर | Sports

      July 29, 2026

      Justin Greaves Creates History: पाकिस्तान की बल्लेबाजी अकेले की तहस-नहस, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास | Sports

      July 28, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को इस मामले में बताया डॉन ब्रैडमैन जैसी, वर्ल्ड चैंपियन का बड़ा बयान | Sports

      July 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईशान किशन कप्तान, वैभव सूर्यवंंशी को बीसीसीआई ने बनाया उप कप्तान, दलीप ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम का ऐलान | Sports

      By परवेश चौहानJuly 29, 2026

      ईशान किशन कप्तान वैभव उप कप्तान ईस्ट जोन टीम का ऐलान नई दिल्ली. जिम्बाब्वे में…

      साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड मामलों में तुरंत कार्रवाई के लिए…

      July 29, 2026

      Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

      July 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.