Close Menu
    What's Hot

    वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

    January 23, 2026

    संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

    January 23, 2026

    वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी

      January 23, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

      January 23, 2026

      प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

      January 22, 2026

      Supreme Court: प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, January 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»लड़कियों की भीड़ में फंस गए थे जॉन अब्राहम
    मनोरंजन

    लड़कियों की भीड़ में फंस गए थे जॉन अब्राहम

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    John Abraham: लड़कियों की भीड़ में फंस गए थे जॉन अब्राहम
    John Abraham: लड़कियों की भीड़ में फंस गए थे जॉन अब्राहम

    पूरी पीठ पर थे खरोंच के निशान, सलमान की एक्ट्रेस ने किया खुलासा
    John Abraham, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्मी सितारों के प्रति फैंस की एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। हालांकि जब ये दीवानगी, पागलपन में बदल जाती है तो कई दफा सितारों को इसका नुकसान भी झेलना पड़ता है। सेलेब्स की एक झलक के लिए अक्सर फैंस की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान भीड़ में उनके साथ कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ भी एक बार दिल्ली के एक कॉलेज में कुछ ऐसा ही हुआ था। उस वक्त वो लड़कियों की भीड़ से बुरी तरह घिर गए थे।

    बैटल आॅफ गलवान में नजर आएगी चित्रांगदा

    जॉन अब्राहम को लेकर जिस किस्से की हम आपसे बात कर रहे हैं, वो सुनाया है अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने। चित्रांगदा जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म बैटल आॅफ गलवान में नजर आने वाली हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में उस घटना को याद किया है जब वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जॉन अब्राहम के साथ दिल्ली के एक कॉलेज गई थीं। तब जॉन अब्राहम को महिलाओं ने घेर लिया था और उन्होंने जब कार में अपनी शर्ट उतारकर देखा तो उनकी पूरी पीठ पर खरोंच के निशान थे।

    महिलाओं ने की जॉन की ऐसी हालत

    चित्रांगदा सिंह ने एक बातचीत में बताया, जॉन अब्राहम और मैं फिल्म आई, मी और मैं का प्रमोशन करने दिल्ली के एक कॉलेज गए थे। हमें स्टेज पर जाकर फिर तुरंत निकलना था। तभी भीड़ बढ़ने लगी और अचानक मैंने देखा कि लोग जॉन को खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। जॉन ने पीछे मुड़कर मुझे साथ चलने का इशारा किया। वो मुझे बचाने की कोशिश कर रहे थे और कार तक ले जाना चाहते थे। जैसे ही हम कार में बैठे, जॉन ने अपनी शर्ट उतारी और उनकी पूरी पीठ पर खरोंच के निशान थे। मेरे साथ कुछ नहीं हुआ, क्योंकि उस कॉलेज में बहुत सारी महिलाएं थीं।

    हैरान रह गई थीं चित्रांगदा

    जॉन की ऐसी हालत देखकर चित्रांगदा सिंह हैरान रह गई थीं। अभिनेत्री ने आगे कहा, मैं ये देखकर हैरान रह गई, क्योंकि वो (जॉन) मुझे बचाने की कोशिश कर रहे थे और इसी वजह से उनकी पीठ पर खरोंच आ गई। मेरा मानना है कि ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है, यह सिर्फ महिलाओं के साथ ही नहीं होता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल, भाजपा बोली- कांग्रेस की पहचान, पाक मेरा भाईजान, सेना का करो अपमान
    Next Article ब्रेकअप की खबरों के बीच Tara Sutaria का पहला पोस्ट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

      January 23, 2026

      टीवी के सबसे महंगे कॉमेडियन! जेठालाल की फीस सुन उड़ जाएंगे होश

      January 23, 2026

      Ashnoor kaur ने झटक दिया Ahishek Bajaj का हाथ? वायरल वीडियो ने फैंस को कर दिया कन्फ्यूज़

      January 23, 2026

      ब्रेकअप या सगाई? Tara Sutaria की एक फोटो ने उड़ा दिए होश, फैंस रह गए कंफ्यूज

      January 23, 2026

      ऑनस्क्रीन कुंवारे पोपटलाल की असल शादी, रेशमी से किया ब्याह, NSD में खास रिसेप्शन

      January 22, 2026

      कौन हैं बॉर्डर 2 में सनी देओल की पत्नी बनीं 24 साल छोटी मोना सिंह?

      January 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

      By श्वेता चौहानJanuary 23, 2026

      Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post: वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट,…

      संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

      January 23, 2026

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.