सड़क पर पिटाई, 2 ब्रेन हैमरेज और चीर हरण का सदमा
Roopali Ganguly, (द भारत ख़बर), मुंबई: बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी शो महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रूपा गांगुली के साथ 10 साल पहले यानी 22 मई 2016 को एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने रूपा गांगुली की गाड़ी पर हमला कर उनके साथ मारपीट की थी, जिस वदह से उन्हें दो ब्रेन हैमरेज का सामना करना पड़ा था।
ये घटना उस समय चर्चा में आई, जब उन्होंने महाभारत के चीर हरण सीन को याद करते हुए अपने उस दर्दनाक हादसे पर बात की। हालांकि इन दिनों ये मशहूर एक्ट्रेस एक्टिंग से ज्यादा पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं।

रूपा गांगुली के साथ सड़क पर क्या हुआ था?
22 मई 2016 को बीजेपी नेता और एक्ट्रेस रूपा गांगुली जब अपनी गाड़ी में कोलकाता की ओर बढ़ रही थीं। उस दौरान डायमंड हार्बर के इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके काफिले को घेर लिया था। रूपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए बताया था कि भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में उन्हें गाड़ी से बाहर खींचा और सड़क पर उनकी पिटाई की।
इस हमले में न केवल उनकी गाड़ी को बुरी तरह डैमेज कर दिया गया, बल्कि उन्हें गंभीर चोटें आई। इस घटना के बाद उन्हें लगातार दो बार ब्रेन हैमरेज का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी जान पर बन आई थी।
चीर हरण सीन के बाद क्यों रोती रही थीं रूपा गांगुली?

महाभारत का चीर हरण सीन आज भी टीवी के सबसे इमोशनल सीन्स में गिना जाता है. रूपा गांगुली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस सीन की शूटिंग के दौरान वो पूरी तरह से टूट चुकी थीं। डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी उनका रोना नहीं रुका था। क्रू के सदस्य करीब आधे घंटे तक उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो उस किरदार की पीड़ा से बाहर नहीं आ पा रही थीं। इस सीन ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।
दुशासन का किरदार निभाने वाले विनोद कपूर से क्यों बनाई दूरी?
पर्दे पर द्रौपदी के अपमान का वो सीन इतना प्रभावी था कि रूपा गांगुली ने हकीकत में भी दुशासन का किरदार निभाने वाले अभिनेता विनोद कपूर से बात करना बंद कर दिया था। उस सीन के दौरान जो अपमान और नेगेटिविटी रूपा ने महसूस की थी, उसका असर उनके निजी रिश्तों पर भी पड़ा। उन्होंने सालों तक विनोद कपूर से दूरी बनाए रखी, क्योंकि वो उस सीन के दर्द से उबर नहीं पा रही थीं।
सोनारपुर दक्षिण से बीजेपी विधायक हैं रूपा गांगुली?
इन दिनों रूपा गांगुली इन दिनों एक्टिंग से ज्यादा राजनीति में एक्टिव हैं। वो पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण से बीजेपी विधायक हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर अपने विचारों को शेयर करती रहती हैं और समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं।
ये भी पढ़ें: पिता से 4 साल छोटे एक्टर की हीरोइन बनीं सोनाक्षी सिन्हा

