
नई दिल्ली. क्रिकेट के दीवानों के लिए पिछले कुछ दिन जितने मजेदार रहे उससे भी ज्यादा अगला महीने रहने वाला है. अगले 26 दिन में भारतीय टीम को 10 टी20 मुकाबला खेलना है. टीम इंडिया लगातार T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रंग में नजर आएगी. भारत को दो बड़ी टी20 सीरीज में खेलना है. पहले वेस्टइंडीज और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
क्रिकेट कार्निवल की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज से होगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक खेली जाएगी. वनडे सीरीज में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. भारत और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जोरदार पिटाई हुई जबकि बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया. अब पांच मुकाबलों की इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टी20 एक्शन की उम्मीद है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम को एक और चुनौती का सामना करना है. कुछ दिन बाद ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगी. वहां पर भी पांच मैचों की T20I सीरीज में खेलना है. यह सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगी. इस तरह भारत 6 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच कुल 10 T20I मैच खेलेगा. लगभग साढ़े तीन सप्ताह के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को लगातार टी20 मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा.
टीम इंडिया का टी20 शेड्यूल इस समय काफी ज्यादा व्यस्त है. पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबले और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ इतने ही मुकाबले खेले जाएंगे. लगातार टी20 फॉर्मेट में खिलाड़ियों को खुद को साबित करना है. फैंस के लिए एक के बाद एक धमाकेदरा टी20 मुकाबले का रोमांच सामने होगा. त्योहार के सीजन में मैदान पर पटाखे चलेंगे.
