Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के नूंह में दिल्ली दरबार होटल के पास हादसा,  मौलवी और उसके 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, पत्नी घायल

    September 23, 2026

    IMD Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम भी जान लें | National

    September 23, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

      September 23, 2026

      नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

      September 22, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»हमारी जीडीपी अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ रही : मल्होत्रा
    दुनिया

    हमारी जीडीपी अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ रही : मल्होत्रा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India GDP Growth : हमारी जीडीपी अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ रही : मल्होत्रा
    India GDP Growth : हमारी जीडीपी अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ रही : मल्होत्रा

    आरबीआई गर्वनर ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का अनुमान 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 किया

    India GDP Growth  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत इस समय विकासशील देशों में सबसे तेजी से उभर रहा है और हमारी अर्थव्यवस्था लगातार विकास कर रही है। यह हम सभी के अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। यह कहना है आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का जो शुक्रवार को एमपीसी की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सार्वजनिक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 के जीडीपी अनुमान को बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। यह पहले के अनुमान से लगभग आधा प्रतिशत अधिक है।

    आने वाले समय में इस तरह रहेगी विकास दर

    इसके साथ ही उन्होंने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी और चौथी तिमाही के लिए क्रमश: 7 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत वृद्धि दर रहने का अनुमान लगाया है। वहीं वित्त वर्ष 2027 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े क्रमश: 6.7 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मल्होत्रा ने कहा कि घरेलू अर्थव्यवस्था की गतिविधियां स्थिर हैं, ग्रामीण मांग मजबूत है और शहरी मांग में लगातार सुधार हो रहा है।

    आरबीआई ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की। इससे ब्याज दर 5.5 प्रतिशत से घटकर 5.25 प्रतिशत हो गई। गर्वनर मल्होत्रा ने 3 से 5 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद यह निर्णय सुनाया। उन्होंने कहा कि इस फैसले पर पहुंचने से पहले देश की उभरती हुई व्यापक आर्थिक स्थितियों और भविष्य के दृष्टिकोण का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

    मजबूत जीडीपी और घटती महंगाई का मिला समर्थन

    ब्याज दरों में यह कटौती मजबूत आर्थिक प्रदर्शन के दौर के बाद की गई है, जिसे चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8.2% की मजबूत जीडीपी वृद्धि और महंगाई के निम्न स्तर का सहारा मिला है। भारत की खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर 2025 में तेजी से गिरकर 0.25 प्रतिशत पर आ गई, जो कि रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मजबूत उपभोग, जीएसटी सुधार से भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी संख्या में तेजी आई।

    बढ़ाया जाएगा नकदी का प्रवाह

    भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की अपनी पांचवीं मौद्रिक नीति बैठक (एमपीसी) में एक अहम फैसला लेते हुए निर्णय लिया गया कि आरबीआई एक बार फिर से बाजार में नकदी के प्रवाह को बढ़ाएगा। इसके लिए आरबीआई बैंकों में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ के सरकार बॉन्ड को ओपन मार्केट आॅपरेशन्स के जरिए खरीदेगा।

    यह खरीदारी इस महीने 50 हजार करोड़ की दो किश्तों में की जाएगी। केंद्रीय बैंक का कहना है कि इस खरीदारी से घरेलू बैंकिंग सिस्टम में तरलता बढ़ेगी। इसके साथ ही बाजार में नकदी की स्थिति को संतुलित करने और विनियामक स्थिरता बनाए रखने के लिए आरबीआई 16 दिसंबर को 5 अरब डॉलर का खरीद-बिक्री स्वैप आॅपरेशन करने जा रहा है। यह स्वैप तीन साल की अवधि के लिए होगा।

    ये भी पढ़ें : Indigo Flight Crisis : फ्लाइट संकट के बीच गिरे इंडिगो के शेयर

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : आरबीआई के फैसलों के बाद उछला शेयर बाजार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने ली बढ़त
    Next Article ऐश्वर्या राय बच्चन ने नई तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर लगाई आग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज आएंगे, 30 दिनों की होगी वैलिडिटी

      September 22, 2026

      बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

      September 22, 2026

      आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं? 50 लाख के जुर्माने से बचना है, तो इस तरह चेक करें

      September 22, 2026

      स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

      September 22, 2026

      शेयर बाजार में लौटी रौनक, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

      September 21, 2026

      बैंकिंग, IT में तेजी का असर, मिले-जुले रुख के साथ खुला बाजार, कच्चा तेल फिसला

      September 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा के नूंह में दिल्ली दरबार होटल के पास हादसा,  मौलवी और उसके 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, पत्नी घायल

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 23, 2026

      नूंह. हरियाणा के नूंह शहर में दिल्ली दरबार के पास ताऊडू रोड पर दर्दनाक सड़क…

      IMD Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम भी जान लें | National

      September 23, 2026

      राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

      September 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.