हिंदी में लिखवाया जय गुरुदेव, कंधे पर संस्कृत में क्या है?
Michael Jackson Daughter, (द भारत ख़बर), मुंबई: अपने म्यूजिक और डांस से पूरी दुनिया को क्रेजी करने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक इस वक्त छाई हुई है। फिल्म माइकल दुनियाभर के आॅडियंस का खूब दिल जीत रही है। न सिर्फ यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रही है। बल्कि उनका परिवार भी फिर चर्चा में आ गया है। आज हम फेमस पॉप स्टार की बेटी पेरिस जैक्सन के बारे में बताएंगे।

माइकल जैक्सन ने 2 बार शादी की थी, जिससे उनके कुल 3 बच्चे हैं। उनकी दूसरी पत्नी डेबी रो से दो बच्चे हैं। जिसमें प्रिंस माइकल जैक्सन और पेरिस माइकल कैथरीन जैक्सन हैं। जबकि तीसरा बेटा सरोगेसी के जरिए हुआ। माइकल जैक्सन की बेटी टैटू क्वीन हैं। जी हां, उनके शरीर में टोटल 80 टैटू हैं।
टैटू और पियर्सिंग की काफी दीवानी पेरिस जैक्सन
दरअसल माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन मॉडल, एक्ट्रेस होने के साथ ही सिंगर भी हैं। वहीं, उन्होंने साल 2020 में अपना म्यूजिक करियर शुरू किया था। जब Wilted नाम की एल्बम रिलीज हुई। पेरिस ने हमेशा शराब की लत से उबरने के बारे में भी खुलकर बात की है।

अब उनके टैटू के बारे में बताते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस जैक्सन के शरीर पर 80 से ज्यादा टैटू हैं। आप उनकी तस्वीरें देखेंगे, तो समझ आएगा कि वो टैटू और पियर्सिंग की काफी दीवानी हैं। उन्होंने पिता माइकल जैक्सन की याद में कुछ टैटू बनवाए हैं, जो काफी इमोशनल भी हैं। उनके शरीर पर अलग-अलग रंग से टैटू बने हैं।
टैटू आर्टिस्ट ने तस्वीर शेयर की
लेकिन एक खास टैटू पेरिस जैक्सन के कंधे पर है। 2024 में उनकी टैटू आर्टिस्ट ने यह तस्वीर शेयर की थी। उनके कंधे पर लिखा है- तत्र देवस्य तु अनुग्रहाय गच्छ। जिसका मतलब होता है- वहां ईश्वर की कृपा के लिए जाओ। उनकी इस तस्वीर पर कई इंडियन फैन्स के कमेंट्स हैं। दरअसल पेरिस ने पसंदीदा बैंड, मैनचेस्टर आॅर्केस्ट्रा का टैटू भी बनवाया है।

वहीं, पेड़ का डिजाइन बैंड के सिंगल द मिस्टेक के एल्बम कवर से लिया है। जबकि, कंधे पर मंडला टैटू भी है। लेकिन उनके हाथ में हिंदी में जय गुरुदेव भी लिखा है। जिसके साथ ओम भी बना है। क्यों पेरिस ने यह लिखवाया है, कोई कनेक्शन नहीं जानता।
सबसे ऊपर ओम का टैटू

वहीं, पेरिस ने बॉडी के फ्रंट और बैक पर सात चक्रों का टैटू बनवाया है। जिनमें क्राउन चक्र, तीसरा नेत्र चक्र, गला चक्र, हृदय चक्र, सोलर प्लेक्सस चक्र, सैक्रल चक्र और रूट चक्र शामिल हैं। सबसे ऊपर आप देख पाएंगे कि ओम का टैटू है। जो काफी ध्यान खींचता है।
ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

