Close Menu
    What's Hot

    ग्लैमर छोड़ आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, पति संग गोशाला में किया ये काम

    May 19, 2026

    200MP कैमरा, 10,000mAh बैटरी और तगड़ा लुक! Redmi K100 बना लोगों की पहली पसंद

    May 19, 2026

    अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद

      May 19, 2026

      भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

      May 19, 2026

      मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत

      May 18, 2026

      ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की होगी जांच, सीएम शुभेंदु ने किया ऐलान

      May 18, 2026

      जमानत नियम है और जेल अपवाद, उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

      May 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Minister Ashish Sood ने भलस्वा स्थित एहर फ्लैट्स का निरीक्षण किया
    दिल्ली

    Minister Ashish Sood ने भलस्वा स्थित एहर फ्लैट्स का निरीक्षण किया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Minister Ashish Sood ने भलस्वा स्थित एहर फ्लैट्स का निरीक्षण किया
    Minister Ashish Sood ने भलस्वा स्थित एहर फ्लैट्स का निरीक्षण किया

    • झुग्गी और मलिन बस्तियों में रहने वालों को सम्मानजनक आवास देने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध – सूद

    Minister Ashish Sood | द भारत ख़बर नेटवर्क । नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने सोमवार भलस्वा स्थित एहर फ्लैट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार झुग्गी-झोपड़ी एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले निवासियों को सम्मानपूर्वक और सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

    मंत्री ने बताया कि यहां पर 7400 एहर फ्लैट्स बनाये गए है जिनका समय पर आवंटन न होने के कारण अब यह जर्जर हालत में है और इसके पुननिर्माण और मरम्मत आदि के कार्य करवाने के लिए आज यह विजिट रखी गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निरंतर इस विषय को लेकर संवेदनशील और चिंतित रही हैं कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों एवं उनके बच्चों को बेहतर और सम्मानजनक जीवन कैसे उपलब्ध कराया जाए।

    योग्य लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से आवंटित किया जाएगा

    उन्होंने कहा कि इन फ्लैट्स का निर्माण करदाताओं के पैसे से हुआ है, इसलिए सरकार इनका समुचित विकास कर पात्र एवं योग्य लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से आवंटित करने पर विचार कर रही है। फिलहाल यह पूरी प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है और पुराने फ्लैट्स की तकनीकी जांच की जा रही है। शहरी विकास मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि किसी भी झुग्गी निवासी को विस्थापित नहीं किया जाएगा।

    उन्हें इन-सीटू डेवलपमेंट, री-डेवलपमेंट अथवा रिहैबिलिटेशन प्लान के तहत सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

    शहरी विकास मंत्री ने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन का अवसर प्रदान करना भी है।

    सूद ने पिछली सरकार पर आक्षेप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासनकाल में बने यह फ्लैट इतनी जर्जर अवस्था में हो गए हैं कि अब यह रहने लायक नहीं बचे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने झुग्गियों में रहने वालों के पुनर्वास की न तो कोई योजना बनाई और ना ही समय पर इनका आवंटन किया। जिस कारण से यह फ्लैट इस हालत में पहुंच गए हैं की इनके पुनर्निर्माण में बहुत पैसा लगेगा।

    Mandi News : मंडी का सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलव लाइफ पर बेबाक संजय मिश्रा! 27-28 गर्लफ्रेंड्स गिनाईं, बयान ने उड़ाए होश
    Next Article खौफनाक ऑटो राइड! गलत रास्ते पर ले गया ड्राइवर, Priya Bakshi का वीडियो मचा रहा है हलचल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      फिर महिला के साथ बस के अंदर निर्भया जैसी हैवानियत

      May 14, 2026

      दिल्ली: वाटर फिल्टर मिस्त्री बनकर घरों में घुसा, महिला पर किया हमला, पुलिस कर रही है तलाश

      May 12, 2026

      दिल्ली में आज और कल भी मौसम रहेगा ठंडा

      May 5, 2026

      Delhi CM News : हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा : रेखा गुप्ता

      May 5, 2026

      घर में पत्नी व साली के दबदबे से तंग थे जज अमन कुमार शर्मा

      May 3, 2026

      विवेक विहार में एसी में विस्फोट से 9 लोगों की मौत

      May 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ग्लैमर छोड़ आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, पति संग गोशाला में किया ये काम

      By श्वेता चौहानMay 19, 2026

      Ankita Lokhande: ग्लैमर छोड़ आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, पति संग गोशाला में किया ये काम…

      200MP कैमरा, 10,000mAh बैटरी और तगड़ा लुक! Redmi K100 बना लोगों की पहली पसंद

      May 19, 2026

      अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद

      May 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.