Close Menu
    What's Hot

    India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

    October 3, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

    October 3, 2026

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      यूपी चुनाव के लिए BJP का ‘4-C’ प्लान, 100 सीटों पर पार्टी रचेगी चक्रव्यूह, सपा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी राह?

      October 3, 2026

      उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम साफ

      October 3, 2026

      2nd Oct Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? 5 बार हुआ था नामांकन |

      October 2, 2026

      Gujarat UCC Bill: गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, नियम बनने के बाद लागू होगा कानून | National

      October 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»MLA कुलदीप धालीवाल ने मान सरकार की उपलब्धियों को रखा
    पंजाब

    MLA कुलदीप धालीवाल ने मान सरकार की उपलब्धियों को रखा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 25, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अमृतसर : आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। धालीवाल ने कहा कि आज पंजाब मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मान सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों, रोजगार, नहरी पानी, उद्योगों को प्रोत्साहित करने और पंजाब की खेती को उन्नत बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। गेहूं के मौजूदा सीजन में पंजाब के कोने-कोने तक और हर किसान के खेत तक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है, और जहां अभी पानी नहीं पहुंचा, वहां भी हर संभव कोशिश की जा रही है।

    बुधवार को ‘आप’ नेताओं जरनैल सिंह ढोट, सरबजोत सिंह और गुरप्रताप सिंह संधू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने साल 2022 के चुनावों के दौरान जनता से की गई पांच मुख्य गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि मान सरकार ने इन सभी गारंटियों को पूरी ईमानदारी से लागू किया है। उन्होंने बताया कि मुफ्त बिजली की गारंटी पिछले साढ़े चार सालों से लगातार जारी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में न सिर्फ ‘मोहल्ला क्लीनिक’ की गारंटी पूरी की गई, बल्कि बिना किसी वादे के भी पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपए का ‘हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड’ मुफ्त दिया गया।

    शिक्षा प्रणाली के बारे में उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने स्कूलों के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया था, जिसे सुधारते हुए मान सरकार ने साढ़े चार सालों में स्कूलों की दीवारें, क्लासरूम, बाथरूम, आधुनिक लैब, किताबें और पंखे जैसी तमाम सुविधाएं बच्चों को मुहैया करवाई हैं। इसके अलावा, देश के इतिहास में पहली बार बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के, पूरी तरह मेरिट के आधार पर पंजाब के लगभग 68 हजार पढ़े-लिखे नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

    धालीवाल ने आगे बताया कि आने वाली 1 जुलाई से पंजाब की मां-बहनों के लिए एक और बड़ी गारंटी शुरू होने जा रही है। इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना दिए जाएंगे, जिसकी तैयारियां बड़े पैमाने पर पूरी कर ली गई हैं। धालीवाल ने इसके लिए पंजाब की महिलाओं को अग्रिम बधाई दी और मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद व्यक्त किया।

    उन्होंने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा आज इसीलिए घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि 1 जुलाई के बाद जब महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे, तो पंजाब की धरती पर विरोधी पार्टियों को कोई पूछने वाला नहीं रहेगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब का अमन-चैन बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब की जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

    वहीं, धालीवाल ने चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं चरनजीत सिंह चन्नी, राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और सुखपाल खैरा द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग पर सख्त आपत्ति जताई और कांग्रेस को उसके काले इतिहास की याद दिलाई।

    धालीवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि आज जो लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठकर श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता और सिख मर्यादा की दुहाई दे रहे हैं, वे असल में इंदिरा गांधी के वारिस हैं। जून 1984 के इसी महीने में कांग्रेस सरकार ने तोपों और टैंकों से हमारे सर्वोच्च धार्मिक स्थान श्री अकाल तख्त साहिब को ढहा दिया था। आज भी उस त्रासदी की तस्वीरें देखकर हर सच्चे सिख की आंखों में आंसू आ जाते हैं। उस समय कांग्रेस के इस कारनामे की निंदा करने की बजाय, सुखजिंदर सिंह रंधावा के पिता ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का स्वागत किया था और इंदिरा गांधी को बधाइयां दी थीं। ऐसे लोगों को सिख मर्यादाओं पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

    धालीवाल ने कांग्रेस नेताओं को ललकारते हुए कहा कि यदि उनमें थोड़ी भी हिम्मत और पंजाबियत बाकी है, तो वे राहुल गांधी को कहकर सिखों के कातिल जगदीश टाइटलर को कांग्रेस से बाहर निकलवाकर दिखाएं। उन्होंने दिल्ली में हुए 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने हजारों बेकसूर सिखों के गलों में टायर डालकर उन्हें जिंदा जलाया और हमारी मां-बहनों की इज्जत लूटी, वह आज पंजाब को उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब के साथ धोखा किया है; चाहे वह पंजाब से चंडीगढ़ छीनना हो, पंजाबी बोलने वाले इलाके छीनने हों या पंजाब का नहरी पानी छीनना हो, इन सभी गुनाहों के पीछे कांग्रेस और भाजपा की नीतियां रही हैं।

    धालीवाल ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि आज जो कांग्रेस नेता एकजुट होने का नाटक कर रहे हैं, उनके पास पंजाब के विकास के लिए कोई विजन या मुद्दा नहीं है। ये सिर्फ सत्ता के लालच में इकट्ठे हुए हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर निकलते ही ये नेता फिर से एक-दूसरे की टांग खींचने में लग जाएंगे। पंजाब की जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है और वह मान सरकार के विकास कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मुझे नहीं पता…’ समय रैना के शो पर बॉबी देओल का जवाब सुन चौंके फैंस
    Next Article Google Pixel 10 पर बंपर छूट! लॉन्च प्राइस से ₹16 हजार कम में खरीदने का मौका
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      हरियाणा STF को बड़ी सफलता: 5 लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को दबोचा

      October 3, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- एसजीपीसी के नियमों के खिलाफ एक अकेली महिला को इतने महीनों तक सराय में कमरा कैसे मिला?

      October 3, 2026

      CM भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा

      October 3, 2026

      फरीदकोट सेंट्रल जेल से 20 मोबाइल फ़ोन बरामद, 10…

      October 2, 2026

      विकास के लिए ₹93.94 करोड़ की परियोजना को केंद्र स्तर…

      October 2, 2026

      सीमा पार ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वाला गिरोह…

      October 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

      By परवेश चौहानOctober 3, 2026

      भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल नई दिल्ली. भारतीय टीम…

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

      October 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.