Close Menu
    What's Hot

    डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

    June 22, 2026

    बलतेज पन्नू बोले- जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें, उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे

    June 22, 2026

    बिकिनी लुक में छाईं अर्चना पूरन सिंह की छोटी बहू, आयुष्मान संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»डॉ. आदिल और शाहीन को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी एनआईए
    दिल्ली

    डॉ. आदिल और शाहीन को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी एनआईए

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Update: डॉ. आदिल और शाहीन को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी एनआईए
    Delhi Blast Update: डॉ. आदिल और शाहीन को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी एनआईए

    आदिल ने ही दिया था फतेहपुरा तगा और धौज में विस्फोट जुटाने का आइडिया
    Delhi Blast Update, (द भारत ख़बर) नई दिल्ली/फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट में एनआईए ने अपनी जांच तेज कर दी है। अब एनआईए दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी आतंकी डॉ. आदिल और शाहीन को जांच के लिए फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी। एनआईए की जांच में सामने आया है कि डॉ. आदिल और सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर नबी के बीच कई सालों से दोस्ती थी। यूनिवर्सिटी कैंपस में ही उमर नबी ने आदिल की मुलाकात मुजम्मिल और शाहीन सईद से कराई। यूनिवर्सिटी में आदिल उमर नबी और मुजम्मिल के हॉस्टल के फ्लैट में ही रुकता था।

    आदिल कई बार उमर से मिलने के लिए यूनिवर्सिटी आया था। वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में उमर के फ्लैट में ही रुकता था। आदिल ने ही फतेहपुरा तगा और धौज गांव में विस्फोट जुटाने का आइडिया दिया था, क्योंकि आसपास काफी मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा यहां बगैर किसी कागजी फार्मेलिटी के आसानी से कमरे भी किराए पर मिल जाते हैं।

    अनंतनाग में सरकारी डॉक्टर थे आदिल और उमर

    आदिल और दिल्ली ब्लास्ट में मारा गया आतंकी उमर नबी आपस में दोस्त थे। दोनों जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में स्थित एक सरकारी अस्पताल में नौकरी करते थे। बाद में आदिल ने यूपी के सहारनपुर में नौकरी शुरू की, जबकि उमर नबी ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद नौकरी शुरू की। दोनों अलग-अलग जगह रहे लेकिन संपर्क लगातार रहा।

    आदिल की पत्नी रुकैया मनोचिकित्सक, भाई भी डॉक्टर

    आदिल कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपुरा का रहने वाला है। आदिल ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की। अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर की नौकरी की। 2024 में अस्पताल से इस्तीफा देकर सहारनपुर आ गया। यहां कई अस्पतालों में काम करने लगा। बाद में फेमस मेडिकेयर अस्पताल में लाखों के पैकेज पर जॉइन किया। 4 अक्टूबर को आदिल ने जम्मू-कश्मीर में शादी की। पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल का भाई भी डॉक्टर है। उसकी पत्नी रुकैया भी मनोचिकित्सक है।

    बारीक से बारीक जानकारी हासिल करेगी एनआईए

    जांच एजेंसी शाहीन को यूनिवर्सिटी लाकर बारीक से बारीक जानकारी हासिल करेगी, जैसे कि वह यूनिवर्सिटी में किससे मिलती थी और कहां बैठकर बैठक करती थी। मीटिंग के दौरान कौन लोग शामिल होते थे? शाहीन की गाड़ी में मिले हथियारों को यूनिवर्सिटी में किस तरीके से लाया गया और उन्हें कहां और कैसे छिपाया गया था? इस तरह की सभी जानकारियों को एकत्रित किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में कल 2 घंटे ओपीडी रहेंगी बंद

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिटेन छोड़कर दुबई बसेंगे लक्ष्मी मित्तल
    Next Article गुरुग्राम में 8 साल की बच्ची की बलि का शक, KMP एक्सप्रेसवे के किनारे मिले शव के टूकड़े, 50 तांत्रिकों से पूछताछ
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      By अंकित कुमारJune 22, 2026

      DK DK Slogans: डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कहा- किसी नेता…

      बलतेज पन्नू बोले- जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें, उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे

      June 22, 2026

      बिकिनी लुक में छाईं अर्चना पूरन सिंह की छोटी बहू, आयुष्मान संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.