Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

    July 22, 2026

    Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

    July 22, 2026

    सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»26 सालों में कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त
    मनोरंजन

    26 सालों में कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Lara Dutta Birthday: 26 सालों में कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त
    Lara Dutta Birthday: 26 सालों में कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त

    मिस यूनिवर्स में बनाया रिकॉर्ड आज भी है कायम
    Lara Dutta Birthday, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आपको उनके उस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो उन्होंने 26 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करते हुए बनाया था और आज तक उनका ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका है। 1994 में सुष्मिता सेन वह पहली भारतीय बनी थीं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।

    इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करते हुए देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया। लारा उस वक्त 22 साल की थीं, जब उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जीत हासिल की और उनके सिर पर ये ताज सजा था। इसके बाद उन्होंने 23 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया और 2003 में ‘अंदाज’ से डेब्यू किया, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फिल्म में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

    मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में रचा इतिहास

    लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया था। ये प्रतियोगिता जीतने वाली लारा दूसरी भारतीय भी बनीं। इस प्रतियोगिता में लारा ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

    मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में लारा दत्ता ने 9.954 का स्कोर हासिल किया था, जो अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड है और आज तक यानी 2026 तक ये रिकॉर्ड कोई अन्य ब्यूटी क्वीन नहीं तोड़ पाई है। यही नहीं, स्विमसूट राउंड में भी उन्होंने सर्वोच्च अंक (9.99) हासिल किए थे।

    ब्यूटी विद ब्रेन हैं लारा दत्ता

    लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और यहां कॉलेज के साथ-साथ मॉडलिंग में भी किस्मत आजमाई।

    इसी दौरान उन्होने ग्लैड्रेक्स कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया और इसमें जीत हासिल की। इस जीत ने लारा का हौसला बढ़ाया और फिर उन्होंने साल 2000 में मिस यूनिवर्स में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। लारा के साथ वेनेजुएला से क्लाउडिया मोरेनो और स्पेन की हेलेन लिंडेस फाइनल राउंड में थीं।

    इस सवाल का जवाब देकर बनीं मिस यूनिवर्स

    मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में लारा, क्लाउडिया और हेलेन से पूछा गया कि बाहर मिस यूनिवर्स पेजेंट को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए विरोध प्रदर्शन हो रहा है, विरोधियों को आप कैसे समझाएंगी कि वे गलत है?’ जवाब में लारा ने कहा था- ये मंच महिलाओं को आगे बढ़ने, बिजनेस, पॉलिटिक्स और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी राय रखने का मौका देता है, जिससे वे सशक्त बनती हैं। हमें मजबूत और स्वतंत्र बनाता है।

    अपने इस जवाब से लारा ने मिस यूनिवर्स 2000 का खिताब अपने नाम कर लिया था। बता दें, जिस साल लारा ने ये खिताब जीता, उसी साल मिस यूनिवर्स को लेकर साइप्रस में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे और इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया गया था।

    ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहोशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, CM मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
    Next Article बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली HC ने नहीं दी राजपाल यादव को राहत, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार

      July 10, 2026

      सलमान खान की एक्स की जिंदगी के वो चर्चित किस्से, जिनकी खूब हुई थी चर्चा

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026

      साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; KVN ने की 24 जुलाई तक रिलीज़ करने की पुस्टि

      July 9, 2026

      दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने किक्कर के लिए ताजा कर दीं उग्रवाद के दौर की दर्दनाक यादें

      July 9, 2026

      स्वाति रेड्डी बनीं फिर दुल्हन, फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ लिए सात फेरे

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      आज का मौसम, 22 जुलाई 2026 | Weather Update Today | IMD मौसम अपडेट IMD…

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.