(द भारत ख़बर), नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बर्बर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया है। साथ ही उन्होंने आतंकियों को चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत आतंकवाद के सामने कभी झुकता नहीं है।

