Close Menu
    What's Hot

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026

    Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

    June 19, 2026

    सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में बारिश, तेज हवा से प्रदूषण से आंशिक राहत
    दिल्ली

    दिल्ली में बारिश, तेज हवा से प्रदूषण से आंशिक राहत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather Update : दिल्ली में बारिश, तेज हवा से प्रदूषण से आंशिक राहत
    Delhi Weather Update : दिल्ली में बारिश, तेज हवा से प्रदूषण से आंशिक राहत

    तीन सौ से नीचे आया एक्यूआई, हवा अब भी खराब श्रेणी में शुमार

    Delhi Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पिछले तीन माह से बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली वासियों के लिए गुरुवार और शुक्रवार राहत लेकर आए। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश उतनी नहीं हुई जितनी उम्मीद थी लेकिन फिर भी बारिश से दिल्ली की हवा में फैला प्रदूषण कुछ हद तक कम जरूर हो गया। जिससे एक्यूआई तीन सौ से नीचे आया। हालांकि यह अभी भी खराब श्रेणी में मौजूद है लेकिन फिर भी यह कई दिन बाद 300 से नीचे दर्ज किया गया। जिससे लोगों को प्रदूषण से आंशिक राहत मिली।

    इस तरह रहा एक्यूआई का स्तर

    राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 282 दर्ज किया गया जो यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 40 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 278 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 270, ग्रेटर नोएडा में 249 और गुरुग्राम में 227 एक्यूआई दर्ज किया गया।

    इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 216 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 10.65 फीसदी रहा। सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 850 मीटर रही।

    तेज हवाओं और काले बादलों ने डाला डेरा

    बृहस्पतिवार देर रात से चली तेज हवाओं का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। आसमान में काली घटा का आलम यह था कि सुबह नौ बजे ही अंधेरा छा गया। ऐसा ही नजारा शाम चार बजे के बाद भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी 26 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान एक बार फिर दो अंकों की बजाए एक अंक में दर्ज होगा। 24 से 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

    वहीं शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 25 व 26 को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके बाद 27 जनवरी को एक बार फिर से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका पर दबाव के लिए भारत-ईयू एफटीए अहम
    Next Article शेयर बाजार की एक और निराशाजनक क्लोजिंग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों के ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट कहा- फुटपाथ पर…

      Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

      June 19, 2026

      सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.