Close Menu
    What's Hot

    FIFA World Cup 2026: कब खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला? अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगी टक्कर | Sports

    July 18, 2026

    बलतेज पन्नू बोले- बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा है

    July 18, 2026

    भारत में भी चलेंगे प्लास्टिक बैंकनोट, जानिए इसका भूगोल-इतिहास, कहां-कहां चलते हैं ये नोट

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Bulldozer Action in West Bengal: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर चला बुलडोजर, बंगाल की राजनीति गरमाई | National

      July 18, 2026

      सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार नहीं चाहते एनसीपी का मर्जर, जानें क्या है वजह

      July 18, 2026

      Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National

      July 18, 2026

      देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई

      July 18, 2026

      मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप

      July 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत में भी चलेंगे प्लास्टिक बैंकनोट, जानिए इसका भूगोल-इतिहास, कहां-कहां चलते हैं ये नोट
    दुनिया

    भारत में भी चलेंगे प्लास्टिक बैंकनोट, जानिए इसका भूगोल-इतिहास, कहां-कहां चलते हैं ये नोट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    भारत में प्लास्टिक बैंकनोट लाने की प्रकिया तेज हो गई है। लेकिन ऐसा नहीं है कि देश में पहली बार ऐसे नोट लाए जा रहे हैं। इससे पहले भी इन नोटों को चलाने के प्रयास हुए हैं, लेकिन अलग-अलग वजहों से यह पहल सफल नहीं हो सकी। इस रिपोर्ट में हम प्लास्टिक नोट का पूरा भूगोल-इतिहास जानेंगे।

    क्या होते हैं प्लास्टिक बैंकनोट?

    प्लास्टिक बैंकनोट को को आधिकारिक तौर पर पॉलिमर बैंकनोट कहा जाता है। ये पतले, फ्लेक्सिबल प्लास्टिक सब्सट्रेट से बने होते हैं जिसे पॉलिमर कहा जाता है। भले ही ये प्लास्टिक के होते हैं, लेकिन क्रेडिट या डेबिट कार्ड जैसे हार्ड नहीं होते हैं। पॉलिमर नोट काफी हल्के और लचीले होते हैं, जिन्हें आसानी से कागज वाले पारंपरिक नोट की तरह ही मोड़ा जा सकता है।

    प्लास्टिक बैंकनोट के फायदे?

    प्लास्टिक बैंकनोट काफी टिकाऊ होते हैं। कागज वाले नोट की तुलना में ये नोट लंबे समय तक चलते हैं, क्योंकि धूल, नमी और मुड़ने का इन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। इससे इन्हें लंबे समय तक बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा, प्लास्टिक बैंकनोट को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इनकी नकल करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि इनमें माइक्रो-ऑप्टिक होलोग्राम, सी-थ्रू विंडो और स्पेश्लाइज्ड लिंक जैसे सुरक्षा से जुड़े इनबिल्ट फीचर्स होते हैं।

    RBI का प्लास्टिक बैंकनोट पर जोर क्यों?

    आरबीआई काफी लंबे समय से प्लास्टिक बैंकनोट लाने का प्रयास कर रहा है। इसकी वजह यह है कि हाल के वर्षों में करेंसी की मांग काफी बढ़ गई है। आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में करेंसी प्रिटिंग की लागत बढ़कर 6,372.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो पिछले वित्त वर्ष 2024 में महज 5,101.4 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, चलन से बाहर हुए खराब नोटों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ वित्त वर्ष 2025 में ही 23.8 अरब खराब नोटों को चलन से बाहर किया गया, जिनमें ज्यादातर नोट 500 रुपये और 100 रुपये के थे।

    भारत पहले क्यों नहीं लाया?

    साल 2012 में केंद्र सरकार ने चुनिंदा शहरों में 10 रुपये के एक अरब नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दी थी। इनमें अलग-अलग भूगोल और जलवायु वाले कोच्चि, मैसूर, जयपुर, भुवनेश्वर और शिमला जैसे शहर शामिल थे। हालांकि, तकनीकी और ऑपरेशनल चुनौतियों की वजह से यह ट्रायल सफल नहीं हो सका। सबसे बड़ी चुनौती एटीएम में इन नोटों की पहचान और निकालने से जुड़ी थी।

    क्या बंद हो जाएगी पेपर करेंसी?

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पॉलिमर नोट जल्द लाने पर विचार कर रहा है। सारे नोटों को एक ही बार में नहीं बदला जाएगा। केंद्रीय बैंक मार्केट में व्यापक तौर पर इन नोटों को चलन में लाने से पहले एक पायलट प्रोजेक्ट करेगा। पहले 10 रुपये और 20 रुपये के नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाएगा, क्योंकि ये नोट सबसे ज्यादा चलने में हैं और सबसे ज्यादा खराब होते हैं। अगर सबकुछ सही रहा, तो अधिक मूल्य वाले नोट बाजार में लाए जाएंगे।

    किन देशों में चलते हैं प्लास्टिक नोट?

    दुनियाभर में 60 से ज्यादा देशों में प्लास्टिक बैंकनोट चलन में हैं। कुछ देशों में पूरी तरह यही नोट हैं, तो कुछ देशों में आंशिक तौर पर ये नोट चलन में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले साल 1988 में पॉलिमर बैंकनोट जारी किया था। इसके बाद कनाडा, ब्रिटेन, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, रोमानिया, न्यूजीलैंड और वियतनाम जैसे देशों ने पॉलिमर नोटों को अपनाया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article20 हजार से कम में मिलेगा पावर का खजाना! 6,500mAh बैटरी वाला नया फोन इस दिन होगा लॉन्च
    Next Article बलतेज पन्नू बोले- बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा है
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      30 के बाद न करें ये फाइनेंशियल मिस्टेक, पड़ेगा पछताना, कर्ज में डूबेंगे

      July 18, 2026

      रिटायरमेंट के बाद PF से जुड़ी यह गलती न करें, बंद हो जाएगा इंट्रेस्ट, होगा नुकसान

      July 17, 2026

      अलॉटमेंट आज, जानें आपको कितने शेयर मिले, यह तरीका करें इस्तेमाल

      July 17, 2026

      बंपर तेजी के साथ मार्केट बंद, IT, बैंकिंग के शेयर आसमान पर, निवेशकों की चांदी

      July 17, 2026

      चीनी स्मार्टफोन का भारत में निकल रहा दम, बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट, वीवो का जलवा बरकरार

      July 17, 2026

      अब न फटेंगे न गलेंगे…RBI ला रहा 10 और 20 का प्लास्टिक नोट, जानें क्या होंगे इसके फायदे

      July 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      FIFA World Cup 2026: कब खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला? अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगी टक्कर | Sports

      By परवेश चौहानJuly 18, 2026

      फीफा वर्ल्ड कप फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। Argentina vs Spain FIFA…

      बलतेज पन्नू बोले- बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा है

      July 18, 2026

      भारत में भी चलेंगे प्लास्टिक बैंकनोट, जानिए इसका भूगोल-इतिहास, कहां-कहां चलते हैं ये नोट

      July 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.