
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहे कार्यक्रम में मौजूद
President Honors, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में 29 जवानों और अधिकारियों को शौर्य चक्र प्रदान किया। सम्मान पाने वालों में एलओसी पर तीन आतंकियों को मार गिराने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला शामिल हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

इन्हें भी शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित
अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में सैन्य अभियान के दौरान बहादुरी दिखाने वाले मेजर आदित्य प्रताप सिंह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान साहस दिखाने वाले पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट और रामेश्वर प्रसाद देशमुख को भी यह सम्मान मिला।
ये भी पढ़ें: टीएमसी के 20 सांसद एनडीए के समर्थन में आए
