Close Menu
    What's Hot

    पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

    July 22, 2026

    ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

    July 22, 2026

    घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी ने 51,000 से ज़्यादा युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी ने 51,000 से ज़्यादा युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    19th Rozgar Mela
    19th Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51,000 से ज़्यादा युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

    19th Rozgar Mela, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर में आयोजित 19वें रोजगार मेले के तहत नए भर्ती हुए 51,000 युवाओं को नियक्ति पत्र दिए। देश में 47 अलग-अलग जगह एक साथ रोजगार मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। चयनित कैंडिटेट्स को स्वास्थ्य, रेलवे व गृह मंत्रालय जैसे विभिन्न केंद्रीय विभागों तथा अन्य मंत्रालयों में जॉब मिली। इसके बाद उम्मीदवार अब सरकारी सेवाओं में अपने नए काम की शुरूआत करेंगे।

    नियुक्त हुए लोगों को पीएम मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। नियुक्त हुए लोगों को मोदी ने बधाई देते हुए बताया कहा, आज 51,000 से ज़्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र मिले हैं। आज आप सभी देश के विकास के सफर में अहम भागीदार, ज़िम्मेदार भागीदार बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि ये नई भर्तियां कई अहम क्षेत्रों में हुई हैं, जो देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

    विभिन्न विभागों में नई ज़िम्मेदारियां संभालने जा रहे युवा

    प्रधानमंत्री ने कहा, आप सभी रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई दूसरे क्षेत्रों में नई ज़िम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले सालों में एक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में आप सभी अहम भूमिका निभाएंगे।
    ‘रोजगार मेला’ अभियान, रोज़गार पैदा करने और युवाओं को सशक्त बनाने पर सरकार के लगातार फोकस के अनुरूप है। इसके तहत, सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्य प्रशासनों में नई प्रतिभाओं को शामिल किया जाता है।

    विदेश दौरे के दौरान कई बड़ी कंपनियों से बात हुई

    पीएम मोदी ने यह भी बताया कि वह अभी 2 दिन पहले ही पांच देशों का दौरा करके लौटे हैं और इस दौरान उनकी कई बड़ी कंपनियों के नेताओं से बात हुई। पीएम ने महसूस किया कि पूरी दुनिया भारत के प्रभाव व तकनीकी प्रगति से बेहद उत्साहित है। मोदी ने बताया कि दुनिया आज भारत की विकास यात्रा का पार्ट बनना चाहती है और भारत के साथ वह आगे बढ़ना चाहती है।

    18-35 साल के युवाओं को लक्ष्य बनाता ‘रोजगार मेला’

    ‘रोजगार मेला’ मुख्य रूप से 18 से 35 साल के युवाओं को लक्ष्य बनाता है। इसमें अलग-अलग तरह की शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को शामिल किया जाता है, जिनमें 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के साथ-साथ आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट डिग्री वाले युवा भी शामिल हैं। इसमें ऐसे प्रशिक्षित और प्रमाणित उम्मीदवार भी शामिल हैं जो ‘नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क’ के मानकों को पूरा करते हैं।

    अलग-अलग माध्यमों से दी जाती है जानकारी

    नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अलग-अलग माध्यमों से ‘रोजगार मेला’ के बारे में जानकारी दी जाती है और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है। इन माध्यमों में प्रिंट विज्ञापन, बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया और कार्यक्रम वाले ज़िले व उसके आस-पास के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आयोजित वर्कशॉप शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें : 18th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री ने 61,000 नए सरकारी कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स
    Next Article पवन सिंह-आस्था सिंह के रोमांस ने लगाई आग, ‘दिल लेके भाग जाइबे’ हुआ वायरल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर अपने धमाकेदार खेल…

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.