Hollywood Entertainment News: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ देश के साथ दुनिया में भी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इस मूवी के गाने ‘शरारत’ को कई बड़ी हस्तियां पसंद कर रही हैं, जिससे साफ है कि बॉलीवुड म्यूजिक के दिवाने न केवल भारत बल्कि अंतरराष्टÑीय स्तर पर भी मौजूद हैं। इसका ताजा उदाहरण उस समय मिला जब ‘धुरंधर’ के गाने शरारत पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस झूम उठे। यही नहीं निक के भाई जो और केविन जोनस ने भी इस गाने पर डांस किया।
अपने कॉन्सर्ट से पहले उन्होंने जोश बढ़ाने के मकसद से हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ के इस गाने को चुना। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में डांस की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में निकल अपने भाइयों संग स्टेज पर जाने से पहले ‘शरारत’ गाने पर झूमते दिख रहे हैं। डांस करते तीनों लोगों में ऊर्जा व उत्साह साफ दिख रहा है।
रणवीर सिंह ने निक जोन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ‘हाहाहाहा जीजू जाने दे।’ बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब जोनस ब्रदर्स ने बॉलीवुड म्यूजिक के लिए अपना प्यार दिखाया है। कुछ ही दिन पहले निक फिल्म ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवां जावां’ पर झूमे नजर आए थे। इसकी भी उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं।
Hollywood News,

