Close Menu
    What's Hot

    बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

    June 8, 2026

    People of Punjab are fed up with AAP’s false promises and hollow assurances: CM

    June 8, 2026

    राहुल बोले- 18 साल का सार्थक सीबीआई से तेज निकला, सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026

      राहुल बोले- 18 साल का सार्थक सीबीआई से तेज निकला, सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की

      June 7, 2026

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा गायब

      June 7, 2026

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन का विरोध, कहा- ये हमारी गलियां, सरेआम तलवारें और झंडे लहराने की इजाजत किसने दी
    Breaking News

    न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन का विरोध, कहा- ये हमारी गलियां, सरेआम तलवारें और झंडे लहराने की इजाजत किसने दी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Sikh Nagar Kirtan: न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन का विरोध, कहा- ये हमारी गलियां, सरेआम तलवारें और झंडे लहराने की इजाजत किसने दी
    Sikh Nagar Kirtan: न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन का विरोध, कहा- ये हमारी गलियां, सरेआम तलवारें और झंडे लहराने की इजाजत किसने दी

    बोले- हम अपने कल्चर को बर्बाद नहीं होने देंगे
    Sikh Nagar Kirtan, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में एक बार फिर से सिख समुदाय की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन का विरोध किया गया है।डेस्टिनी चर्च से जुड़े ब्रायन टमाकी के समूह ने सड़कों पर उतरकर हाका डांस किया। टमाकी और उनके समर्थकों ने नारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये किसकी गलियां हैं, हमारी गलियां हैं।

    यहां पर सरेआम तलवारें और झंडे लहराने की इजाजत किसने दी। हम अपने कल्चर को इस तरह से बर्बाद नहीं होने देंगे। हम किसी को भी अपनी सड़कों और गलियों का इस्तेमाल हमारे देश के कल्चर को बिगाड़ने के लिए नहीं देंगे।

    पारंपरिक हाका नृत्य के जरिए अपनी असहमति जताई

    ब्रायन टमाकी समूह ने रविवार सुबह टौरंगा शहर में सिख समुदाय के नगर कीर्तन के खिलाफ लोगों को एकत्रित किया। जब सड़कों से नगर कीर्तन निकल रहा था तो एक पार्क में एकत्रित होकर टमाकी ने हाका प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रू पैट्रियोट्स नामक समूह ने विरोध दर्ज कराया। समूह ने हिंसा या तोड़फोड़ की जगह पारंपरिक हाका नृत्य के जरिए अपनी असहमति जताई।

    20 दिन पहले भी किया गया था नगर कीर्तन विरोध

    गौरतलब है कि करीब 20 दिन पहले भी साउथ आॅकलैंड के उपनगर मनुरेवा में भी ब्रायन टमाकी समर्थकों ने हाका किया था। इस दौरान नगर कीर्तन को रोक लिया गया था। पुलिस ने बीच-बचाव कर हाका खत्म करवाया था। सिखों ने भी वाहेगुरु जी का खालसा, श्री वाहेगुरुजी के फतेह के जयकारे लगाए थे।

    हमारी सड़कें, हमारी गलियां नारे लगे

    प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर कहा, हूज स्ट्रीट्स, आवर स्ट्रीट्स, हूज स्ट्रीट्स, कीवी स्ट्रीट्स। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि वे न्यूजीलैंड की पहचान और संस्कृति की रक्षा के लिए खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हथियारों के साथ नगर कीर्तन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यूजीलैंड की सड़कों पर तलवारें, खंजर जैसे हथियार दिखाए गए। उनका कहना है कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है, इसके पीछे एक एजेंडा है।

    सरकार पर लगाया राष्ट्रीय पहचान की रक्षा नहीं करने का आरोप

    ट्रू पैट्रियोट्स नामक ग्रुप ने न्यूजीलैंड सरकार के सामने अपना एजेंडा रखा। इसका बाकायदा घोषणापत्र जारी किया गया। इसमें उन्होंने मांग उठाई कि वे झंडे, परिवार, विश्वास और भविष्य की रक्षा करेंगे। न्यूजीलैंड को ईसाई नींव पर फिर से स्थापित करेंगे। सरकार पर आरोप लगाया कि उसने राष्ट्रीय पहचान की रक्षा नहीं की।

    बाहरी लोगों निकालने की मांग, 31 को करेंगे प्रदर्शन

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने बाहरी लोगों को नहीं निकाला, दोबारा से इसाइयों को नहीं बसाया तो बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 31 जनवरी को आॅकलैंड हार्बर ब्रिज पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: सोमनाथ को तोड़ने वाले इतिहास के पन्नों में सिमटे: पीएम मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्टाचार मामलों में सीधे कार्रवाई पर रोक, अब पहले लेनी होगी अनुमति
    Next Article बॉलीवुड की मर्दानी संग स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय कुमार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026

      राहुल बोले- 18 साल का सार्थक सीबीआई से तेज निकला, सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की

      June 7, 2026

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा गायब

      June 7, 2026

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026

      हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

      June 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      By अंकित कुमारJune 8, 2026

      Bengal TMC Leaders: बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया जूते की…

      People of Punjab are fed up with AAP’s false promises and hollow assurances: CM

      June 8, 2026

      राहुल बोले- 18 साल का सार्थक सीबीआई से तेज निकला, सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.