Close Menu
    What's Hot

    कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

    August 27, 2026

    कार की छत पर बैठकर काम, गाड़ियों की लंबी कतार… नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जाम, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

    August 27, 2026

    Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का आगाज कब, कितनी टीमें खेलेंगी, किस चैनल पर दिखेगा मैच, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026

      Bro, wait.. कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तंज करते हुए डाली 6 तस्वीरें, कैप्शन में ऐसा क्या लिखा? | National

      August 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार ने सीमाई सुरक्षा को लेकर ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ तैयार की
    पंजाब

    पंजाब सरकार ने सीमाई सुरक्षा को लेकर ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ तैयार की

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सरहद पर अब सुरक्षा का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सीमाई सुरक्षा को लेकर जो कदम उठाए हैं, वे पूरे देश के लिए एक आदर्श उदाहरण बन चुके हैं। नशा, हथियारों की तस्करी और ड्रोन घुसपैठ जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने आधुनिक तकनीक, प्रशासनिक सजगता और जनसहभागिता पर आधारित एक ठोस ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ तैयार की है, जिसने सीमा सुरक्षा को अभेद बना दिया है।

    राज्य सरकार का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय रहा है। 9 अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम्स की खरीद और तैनाती का। लगभग 51.4 करोड़ रुपए की लागत से इन सिस्टम्स को सीमावर्ती जिलों में लगाया जा रहा है। ये सिस्टम्स 10 किलोमीटर के दायरे में उड़ने वाले ड्रोन को न केवल पहचान सकते हैं बल्कि उनके ऑपरेटर की लोकेशन तक का पता लगा सकते हैं। यह पहल पंजाब को देश का पहला ऐसा राज्य बनाती है जिसने अपने स्तर पर एंटी-ड्रोन कवरेज की नींव रखी है।

    इस योजना पर 20 करोड़ रुपए का बजट

    • इसके साथ ही पंजाब सरकार ने सीमाई इलाकों में 3,000 एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना को लगभग पूरा कर लिया है। इनमें से करीब 2,300 कैमरे पहले ही सक्रिय हो चुके हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत ट्रैक कर पुलिस कंट्रोल रूम तक अलर्ट भेजते हैं। इस योजना पर 20 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि “अब पंजाब की सीमाओं पर हर हरकत पर नजर रखने वाली हजारों आंखें मौजूद हैं, जो दिन-रात राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।
    • जनसहभागिता को इस सुरक्षा व्यवस्था की सबसे मज़बूत कड़ी बनाया गया है। राज्य सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में 19,523 ग्राम रक्षा समितियां (Village Defence Committees) गठित की हैं, जिनमें स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक, अध्यापक और युवा शामिल हैं। ये समितियां गांव स्तर पर नशा और तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही हैं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दे रही हैं। इससे सरहदी क्षेत्रों में सामाजिक सतर्कता और जनता का जुड़ाव पहले से कहीं अधिक बढ़ा है।
    • इसके अतिरिक्त मान सरकार ने सीमाई इलाकों में 5,000 होम गार्ड्स की तैनाती का भी निर्णय लिया है। यह पंजाब की अपनी ‘सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस’ है जो राज्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी सुनिश्चित कर रही है। इन होम गार्ड्स को आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से लैस किया गया है ताकि वे हर चुनौती का तुरंत जवाब दे सकें। यह पहल न केवल सुरक्षा को मज़बूती देती है बल्कि पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलती है।

    पंजाब सरकार ने 110 करोड़ रुपए का विशेष बजट आवंटित किया

    • सीमाई सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पंजाब सरकार ने 110 करोड़ रुपए का विशेष बजट आवंटित किया है। इसके अंतर्गत एंटी-ड्रोन सिस्टम, एआई कैमरा नेटवर्क, होम गार्ड्स की भर्ती, और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा 40 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फंड सीमाई विकास कार्यों के लिए जारी किया गया है। जिसमें 20 करोड़ रुपए CCTV नेटवर्क विस्तार, ₹10 करोड़ नए वाहनों की खरीद, और 10 करोड़ रुपए भवन व चेकपोस्ट निर्माण के लिए तय किए गए हैं।
    • पंजाब पुलिस ने सीमा पर हर 5 किलोमीटर पर 100 चेकपोस्ट स्थापित किए हैं, जिससे चौकसी व्यवस्था अभेद हो चुकी है। अब हर वाहन और व्यक्ति की सख्त निगरानी की जा रही है। इन सभी प्रयासों से ड्रोन आधारित तस्करी में उल्लेखनीय कमी आई है, और कई बार तस्करी के प्रयास ड्रोन को सीमा पार लौटाने पर मजबूर कर चुके हैं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्ली बालों और कजरारी आंखों से इंटरनेट पर मचाया तूफ़ान, वायरल हुआ वीडियो
    Next Article विदेश से पढाई करके लौटी भारत, दिन रात मेहनत कर UPSC में 95वां रैंक, जाने कौन हैं सृष्टि मिश्रा ?
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सरकारी स्कूलों के ‘नवीनीकरण’ के लिए 55.86 करोड़ रुपये…

      August 26, 2026

      चंडीगढ़ में AI-बेस्ड CCTV नेटवर्क लगभग दोगुना होगा…

      August 26, 2026

      स्पीकर संधवान ने कोटkapura के सरकारी स्कूल का दौरा…

      August 26, 2026

      पंजाब को लूटने के लिए अकाली लीडरशिप BJP के साथ…

      August 26, 2026

      पंजाब में हार्म-रिडक्शन सर्विसेज से ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को मिली मजबूती

      August 26, 2026

      CM भगवंत मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी

      August 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      By अंकित कुमारAugust 27, 2026

      TMC Bank Accounts Case: कोर्ट ने कहा कि खातों को किस गुट को दिया जाना…

      कार की छत पर बैठकर काम, गाड़ियों की लंबी कतार… नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जाम, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

      August 27, 2026

      Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का आगाज कब, कितनी टीमें खेलेंगी, किस चैनल पर दिखेगा मैच, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

      August 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.