Close Menu
    What's Hot

    होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

    May 17, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    May 17, 2026

    सरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

      May 17, 2026

      West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

      May 17, 2026

      राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

      May 17, 2026

      पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

      May 17, 2026

      ममता बनर्जी की कार्यकर्ताओं से पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो मैं खुद दफ्तर पेंट करूंगी, जो टीएमसी छोड़कर जाना चाहता है जाए

      May 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब पुलिस ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर
    पंजाब

    पंजाब पुलिस ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदनशील युवाओं की पहचान कर उन्हें सही दिशा की ओर मोड़ा जा रहा है
    • पंजाब पुलिस ऑनलाइन संवेदनशील युवाओं की पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों से दूर रख रही है; ‘युवा सांझ’ के तहत पूरे पंजाब में 1,490 ऐसे युवाओं को किया गया जागरूक

    चंडीगढ़ : कम्युनिटी पुलिसिंग को अगले स्तर पर ले जाते हुए पंजाब पुलिस ने अपने ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ के तहत भटके हुए युवाओं तक पहुंच को और तेज किया है। यह पहल ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत संगठित अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के साथ-साथ एक अहम भूमिका निभा रही है। जनवरी से अब तक, कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सी.ए.डी.) की स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गुरप्रीत कौर देओ के नेतृत्व में कई बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनका उद्देश्य अधिकारियों और सामुदायिक भागीदारों को कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जागरूक करना है।

    ‘गैंगस्टरों ते वार’ के निवारक पहलू के रूप में स्थापित यह कार्यक्रम युवाओं को आतंकवाद, गन कल्चर, नशाखोरी और अन्य नकारात्मक प्रभावों से दूर रखने के लिए सकारात्मक विकल्प प्रदान करता है। पिछले चार महीनों में पांच संवाद सत्र आयोजित किए गए हैं और अगले आठ महीनों में 11 और सत्र आयोजित करने की योजना है, ताकि इसकी पहुंच का दायरा और बढ़ाया जा सके।

    इस पहल के तहत पंजाब पुलिस सामुदायिक स्तर पर उन युवाओं की पहचान करती है, जो ऑनलाइन आतंकवाद, हिंसा या गैंगस्टर संस्कृति से प्रभावित हो सकते हैं। अब तक 2,358 युवाओं की पहचान सोशल मीडिया विश्लेषण के माध्यम से की गई है, जिनमें से 1,519 की प्रोफाइल राज्य स्तरीय ‘युवा सांझ सॉफ्टवेयर’ पर तैयार की गई हैं।

    पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने कहा, “पंजाब पुलिस एक संतुलित दो-आयामी रणनीति पर काम कर रही है—‘गैंगस्टरों ते वार’ के माध्यम से सख्त कार्रवाई और ‘युवा सांझ’ के माध्यम से लगातार संपर्क व निगरानी। मनोवैज्ञानिक प्रोफाइलिंग, संरचित काउंसलिंग और परिवार की भागीदारी इस पहल का आधार हैं। जिन मामलों में गहन हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है, उन्हें उप-मंडल स्तर के सामुदायिक केंद्रों को भेजा जाता है ताकि निरंतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—अपराधी नेटवर्क को तोड़ना और युवाओं को उनसे दूर रखना।”

    अब तक 1,490 युवाओं को जागरूक किया गया है, जबकि 1,109 ने काउंसलिंग सत्रों में भाग लिया है। कुल मिलाकर 1,836 युवाओं की जिला खुफिया इकाइयों द्वारा काउंसलिंग की गई है, जबकि जिला टीमों द्वारा 522 अन्य ऐसे युवाओं की पहचान की गई है।

    जमीनी स्तर पर, जिला ‘युवा सांझ’ समितियों का नेतृत्व कमिश्नर ऑफ पुलिस/सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस द्वारा नामित सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस/डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रैंक के अधिकारी करते हैं। इन समितियों के माध्यम से सिविल सोसायटी के सदस्य, सेवानिवृत्त अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, एनजीओ और सामुदायिक प्रतिनिधि मिलकर समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

    स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गुरप्रीत कौर देओ ने कहा, “जहां ‘गैंगस्टरों ते वार’ का उद्देश्य संगठित अपराध को समाप्त करना है, वहीं ‘युवा सांझ’ का उद्देश्य भटके हुए युवाओं की प्रारंभिक पहचान कर उन्हें सही मार्ग पर लाना है। हम आवश्यकता के अनुसार सख्ती या नरमी से पेश आते हैं, ताकि समय रहते हस्तक्षेप कर किसी युवा के जीवन की दिशा बदली जा सके।”

    पुनर्वास की व्यवस्था सीपी/एसएसपी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन और अन्य साझेदार संस्थाओं के सहयोग से की जाती है। इसमें कौशल विकास, रोजगार से जोड़ना और आवश्यकता अनुसार वित्तीय सहायता शामिल है, ताकि युवाओं को नकारात्मक प्रभावों से दूर रखकर स्थिर और खुशहाल जीवन की ओर प्रेरित किया जा सके।

    फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा,“इस पहल ने न केवल जमीनी स्तर पर अपराध दर को कम करने में मदद की है, बल्कि राज्य के युवाओं को असामाजिक तत्वों के साथ जुड़ने से भी रोका है। यह देश में किसी भी राज्य पुलिस द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की एक अनोखी पहल हो सकती है। पंजाब पुलिस ने युवाओं को अपने भ्रम दूर करने और वास्तविकता से रूबरू होने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया है।”

    उन्होंने आगे कहा,“हमारे जिले में ही हमने कानून का पालन करने वाले युवाओं का एक मजबूत समूह तैयार किया है, जो राज्य की ताकत को और मजबूत करता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article“मेरा पैसा, मेरी जिंदगी!” सर्जरी के तानों पर फूटा Pavitra Punia का गुस्सा
    Next Article सिरसा में 15 मई को CM सैनी का दौरा:नांदेड़ साहिब के लिए विशेष ट्रेन को करेंगे रवाना; निशुल्क यात्रा शुरू
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सिंदूर से पहले सौदा, शादी के बाद हत्या, दहेज लोभियों ने निगलीं 5 हजार 737 जिंदगियां

      May 17, 2026

      पातरन परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने…

      May 16, 2026

      कोटकपूरा के बरगारी के पास LPG गैस टैंकर पलटा, बाइक…

      May 16, 2026

      पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध पंजाब में ‘आप’ का हल्ला बोल

      May 16, 2026

      BJP ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा

      May 16, 2026

      कुलदीप सिंह धालीवाल बोले- डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम

      May 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

      By अंकित कुमारMay 17, 2026

      Iran Hormuz Traffic System: होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा…

      हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

      May 17, 2026

      सरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला

      May 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.