Close Menu
    What's Hot

    OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

    June 6, 2026

    फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

    June 6, 2026

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब पुलिस अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसेगी, आईआईटी रोपड़ सॉफ्टवेयर विकसित करेगा
    पंजाब

    पंजाब पुलिस अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसेगी, आईआईटी रोपड़ सॉफ्टवेयर विकसित करेगा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    मोहाली : भगवंत मान सरकार ने संगठित अपराध पर अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है l इस पहल का उद्देश्य अपराधियों का एक संरचित डेटाबेस तैयार करना और ‘गैंग्सट्रां ते वार’ तथा ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ जैसे अभियानों को मजबूत करना है, ताकि पंजाब और राज्य के बाहर सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

    इस सहयोग के तहत, आईआईटी रोपड़ के साथ मिलकर राज्य सरकार एआई टूल्स का उपयोग करेगी; जिससे पंजाब पुलिस, अपराधियों के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से मैप और टारगेट कर सकेगी। इस परियोजना के लिए डॉ. बी.आर. अम्बेदकर स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और आईआईटी रोपड़ के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है। जहाँ एम्स मोहाली में स्थापित डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता, इकाई परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय करेगी।

    इस साझेदारी के तहत आईआईटी रोपड़ उन्नत सॉफ्टवेयर विकसित करेगा; जिसमें डेटा एनालिटिक्स, आवाज़ पहचान तकनीक (वॉइस रिकग्निशन) और डैशबोर्ड-आधारित मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएँ होंगी। इससे रियल-टाइम ट्रैकिंग और इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग संभव होगी, जिससे विदेशों से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा सकेगी।

    यह पहल पंजाब पुलिस को एक व्यापक और एकीकृत अपराधी डेटाबेस बनाने में सक्षम बनाएगी, जिसमें संरचित और असंरचित दोनों प्रकार के डेटा को जोड़ा जाएगा। इसमें स्कैन किए गए पीडीएफ और हस्तलिखित रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ कर एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे विखंडित (बिखरी हुई) जानकारी को तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा।

    भगवंत मान सरकार और आईआईटी रोपड़ मिलकर ,ट्रैकिंग और विश्लेषण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे;जिससे बिखरे हुए डेटा को एआई टूल्स, प्रेडिक्टिव मॉडल्स और एनालिटिकल डैशबोर्ड के माध्यम से उपयोगी जानकारी में बदला जा सकेगा। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी होगी।

    राज्य सरकार ने आधुनिक पुलिसिंग में डेटा के महत्त्व को दर्शाते हुए कहा कि जहाँ संरचित डेटा का विश्लेषण आसान होता है; वहीं पुलिस रिकॉर्ड का बड़ा हिस्सा असंरचित रूप में होता है, जैसे हस्तलिखित रिपोर्ट और स्कैन किए गए दस्तावेज। इनका एकीकरण न होने से जाँच प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। यह परियोजना असंरचित रिकॉर्डस को रूपांतरित कर उन्हें मौजूदा डाटासेट्स के साथ एकीकृत प्रणाली में समाहित करके इस चुनौती का समाधान करती है, जिससे जाँच की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

    एक वरिष्ठ पंजाब पुलिस अधिकारी ने कहा, “आईआईटी रोपड़ के साथ यह सहयोग पुलिस बल की एआई और मशीन लर्निंग क्षमताओं को मजबूत करेगा। पुलिस कर्मी अपराध के पैटर्न की पहचान के लिए बेहतर रूप से लैस होंगे, जो ‘गैंग्सट्रां ते वार’ अभियान को और प्रभावी बनाएगा और अपराधियों द्वारा तकनीक के दुरुपयोग को रोकेगा।”

    अधिकारी ने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य अपराधियों से एक कदम आगे रहना और उनके नेटवर्क को निशाना बनाना है। गैंगस्टर विदेशों से ऑपरेट करते हैं और यहाँ के युवाओं को अपराध के लिए उकसाते हैं। यह सहयोग एआई के जरिए अपराधियों की ‘पहचान और रोकथाम’ को और मजबूत करेगा। यह पंजाब पुलिस को एक सुव्यवस्थित डेटाबेस स्थापित करने में मदद करेगा, जिससे अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जा सकेगा तथा एआई-आधारित उपकरणों की सहायता से उसका प्रभावी मूल्यांकन, पूछताछ और विश्लेषण किया जा सकेगा।” यह परियोजना संरचित और असंरचित डेटा स्रोतों के बीच की खाई को पाटने का भी लक्ष्य रखती है। इसके तहत एक ऐसी प्रणाली विकसित की जा रही है, जो असंरचित दस्तावेज़ों को अपने में शामिल कर उन्हें मौजूदा संरचित डाटासेट्स के साथ जोड़कर एकीकृत, सुव्यवस्थित डेटाबेस तैयार करेगी।

    यह परियोजना अपराध की पहचान में तेज़ी लाने, आपराधिक नेटवर्क की निगरानी को मजबूत करने और डेटा-आधारित त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे पंजाब में सार्वजनिक सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआयुष्मान-सारा की फिल्म उड़ता तीर की आ गई रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
    Next Article देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026

      3.79 लाख मरीज़ों को 654 करोड़ रुपये का मुफ़्त इलाज

      June 5, 2026

      वित्त मंत्री चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

      June 5, 2026

      मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा दलबदलुओं को उपयोग कर फेंक देने वाले प्यादों की तरह मानती है

      June 5, 2026

      निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए

      June 5, 2026

      पंजाब सरकार ने की सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत

      June 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

      By परवेश चौहानJune 6, 2026

      OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स OnePlus Turbo…

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.