एक्शन और कॉमेडी से भी भरपूर होगी फिल्म
Udta Teer, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड में स्पाई फिल्मों का ट्रेंड पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जब इस जॉनर में कॉमेडी का तड़का लगाया जाए तो मामला और दिलचस्प हो जाता है। अब इसी फॉर्मूले को लेकर एक नई फिल्म सामने आई है, जिसका नाम उड़ता तीर है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आने वाले हैं। ये फिल्म जासूसी की दुनिया को गंभीर नहीं बल्कि हल्के-फुल्के, मजेदार और मनोरंजक अंदाज में पेश करने वाली है, अब फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
अपकमिंग स्पाई-कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होते ही ये प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है। खास बात यह है कि फिल्म को एक हाई-एनर्जी स्पाई कॉमेडी के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्पाई मिशन, एक्शन और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। उड़ता तीर को 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर खबरें आ रही थीं, लेकिन अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की दूसरी फिल्म
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ये फिल्म इस साल दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है। इसके अलावा दोनों पति पत्नी और वो दो में नजर आने वाले हैं, जो कि 11 मई को रिलीज होगी। आयुष्मान अपनी यूनिक स्क्रिप्ट्स और अलग तरह की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं सारा अली खान का चुलबुला अंदाज इस फिल्म में अलग रंग भर सकता है। ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर अभी से चचार्एं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में जासूसी मिशन के बीच कॉमेडी देखने को मिलेगी, जो इसे स्पाई फिल्मों से अलग बनाएंगी।
शामिल होगा खास गाना
इस फिल्म का डायरेक्शन आकाश ए कौशिक कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि उन्होंने फिल्म की कहानी भी खुद लिखी है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कहानी में नया और अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं प्रोडक्शन की बात करें तो करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन जैसे बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जिससे फिल्म का स्केल भी बड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक खास देशभक्ति गाना भी होने वाला है, जिसमें तकरीबन 700 डांसर्स शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा

