Close Menu
    What's Hot

    India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

    October 3, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

    October 3, 2026

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      यूपी चुनाव के लिए BJP का ‘4-C’ प्लान, 100 सीटों पर पार्टी रचेगी चक्रव्यूह, सपा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी राह?

      October 3, 2026

      उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम साफ

      October 3, 2026

      2nd Oct Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? 5 बार हुआ था नामांकन |

      October 2, 2026

      Gujarat UCC Bill: गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, नियम बनने के बाद लागू होगा कानून | National

      October 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Ravindra Jadeja Record: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय | Sports
    खेल

    Ravindra Jadeja Record: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 350 विकेट

    नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बड़ी कामयाबी हासिल की. उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट झटके और खास लिस्ट में जगह बनाई. दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर्स के साथ अब उनका नाम भी जुड़ गया. उन्होंने 350 टेस्ट विकेट हासिल किया और ऐसा करने वाले भारत के 5वें गेंदबाज बने. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 284 रन पर समेटते हुए 178 रन की बड़ी बढ़त हासिल की.

    श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में रवींद्र जडेजा बड़ी कामयाबी हासिल की. मैच के तीसरे दिन जडेजा ने 3 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन का राह दिखाई. उन्होंने 21 ओवर में 57 रन देकर तीन सफलता हासिल की. इसी दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए. जडेजा ने मैच के तीसरे दिन के खेल में सोमवार को पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजया डी सिल्वा का विकेट चटकाया. इसके बाद तीसरे सेशन में केशारा नुवंथा को आउट कर टेस्ट में अपना 350 वां विकेट हासिल किया.

    📸📸 The feeling of getting your 350th Test wicket ❤️#TeamIndia all-rounder Ravindra Jadeja becomes only the Fifth Indian to achieve this milestone in men’s cricket 👏👏

    Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/YyZxYZbyay

    — BCCI (@BCCI) August 17, 2026

    रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच 2012 में खेला था. वह अब तक 90 टेस्ट मैच में 350 या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं. इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले जडेजा भारत के महज 5वें गेंदबाज हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर महान स्पिनर अनिल कुंबले का नाम आता है. उनके नाम टेस्ट में 619 विकेट हैं. रविचंद्रन अश्विन 537 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. 434 विकेट चटकाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं. हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट हासिल किए थे.

    अनिल कुंबले – 619 विकेट
    रविचंद्रन अश्विन – 537 विकेट
    कपिल देव – 434 विकेट
    हरभजन सिंह – 417 विकेट
    रवींद्र जडेजा – 350 विकेट
    4000 रन और 350 विकेट का अनोखा क्लब

    जडेजा ने 350 टेस्ट विकेट पूरे करने के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के महज चौथे खिलाड़ी हैं. वहीं भारत की तरफ से ऐसा करने वाले महान कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी.

    कपिल देव: 5,248 रन और 434 विकेट
    इयान बॉथम: 5,200 रन और 383 विकेट
    डेनियल विटोरी: 4,531 रन और 362 विकेट
    रवींद्र जडेजा: 4,108 रन और 350 विकेट



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीनियर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता
    Next Article वित्त मंत्री ने अगले बैंकिंग सुधार का दिया संकेत, जल्द हो सकता है समिति का गठन, विकसित भारत के लक्ष्य पर तेजी से काम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

      October 3, 2026

      Asian Games Final: पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला, बुमराह के साथ खूंखार बॉलर की वापसी, दमदार प्लेइंग XI में तैयार | Sports

      October 3, 2026

      Ind vs Pak Live Streaming: आज भारत-पाकिस्तान का फाइनल, कहां देखें लाइव, किस चैनल पर होगा टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल | Sports

      October 2, 2026

      Asian Games 2026 Gold: लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में रचा इतिहास | Sports

      October 2, 2026

      Asian Games 2026: रोहतक की बेटी परवीन हुड्डा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल | Sports

      October 2, 2026

      Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को हराकर रचा इतिहास | Sports

      October 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

      By परवेश चौहानOctober 3, 2026

      भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल नई दिल्ली. भारतीय टीम…

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

      October 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.