Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में SIR के तहत घर-घर जाकर 25 जून 2026 से…

    June 2, 2026

    सारा तेंदुलकर ने फिर चुराया दिल, भाभी संग खूबसूरत बॉन्ड ने खींचा सबका ध्यान

    June 2, 2026

    4.70 लाख लोगों तक पहुंची राहत सामग्री

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेतन्याहू से बोले ट्रम्प-पागल हो गए हो क्या, लेबनान पर इजराइली हमले रोकने को कहा

      June 2, 2026

      कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

      June 2, 2026

      जेल भेजे गए पति समर्थ और सास गिरिबाला

      June 2, 2026

      इंडिया ब्लॉक को लेकर फिर एक्टिव हुई कांग्रेस, 8 जून को बुलाई बैठक

      June 2, 2026

      देश में मानसून की आहट

      June 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»4.70 लाख लोगों तक पहुंची राहत सामग्री
    दिल्ली

    4.70 लाख लोगों तक पहुंची राहत सामग्री

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Heatwave Action Plan 2026
    Delhi Heatwave Action Plan 2026

    • दिल्ली सरकार का बड़ा अभियान 13 जिलों में बंटा 1.84 लाख लीटर पानी और 2.43 लाख ओआरएस पैकेट

    Delhi Heatwave Action Plan 2026 | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी और हीट वेव की चुनौती से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के सभी 13 जिलों में व्यापक राहत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट, कूलिंग जोन और अस्थायी शेड स्थापित कर लोगों को पीने का पानी, ओआरएस, गमछे, कैप और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि 6 मई 2026 से संचालित मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से अब तक 4,70,089 लोगों को राहत पहुंचाई गई है। इस दौरान 1,84,021 लीटर पेयजल वितरित किया गया है। साथ ही 2,43,945 ओआरएस पैकेट, 67,431 गमछे और 49,434 कैप लोगों को उपलब्ध कराई गई हैं।

    मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से उत्तर-पूर्व जिले में सर्वाधिक 83,703 लोगों को लाभ मिला

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से उत्तर-पूर्व जिले में सर्वाधिक 83,703 लोगों को लाभ मिला है। इसके अलावा पूर्वी जिले में 66,964, नई दिल्ली में 41,667, सेंट्रल नॉर्थ में 41,600, पश्चिम जिले में 39,875, दक्षिण जिले में 37,870, दक्षिण-पश्चिम जिले में 30,915, दक्षिण-पूर्व जिले में 26,695, मध्य जिले में 24,890, बाहरी उत्तर जिले में 21,900, पुरानी दिल्ली में 19,405, उत्तर-पश्चिम जिले में 18,385 तथा उत्तर जिले में 16,220 लोगों को राहत प्रदान की गई है।

    विभिन्न जिलों में मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। नई दिल्ली जिले में सर्वाधिक 32,974.3 लीटर पीने का पानी वितरित किया गया है, जबकि सेंट्रल नॉर्थ जिले में सर्वाधिक 71,625 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। दक्षिण जिले में सर्वाधिक 7,860 गमछे और 5,240 कैप वितरित की गई हैं।

    मेट्रो स्टेशन और बाजारों में कूलिंग जोन बनाए

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों को तेज धूप से बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों जैसे- नांगलोई, रोहिणी, पीरागढ़ी आदि, बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में अस्थायी शेड स्थापित किए जा रहे हैं। जहां अस्थायी शेड स्थापित हो चुके हैं वहां लोगों को तत्काल राहत मिल रही है। मध्य जिले में इन शेडों के माध्यम से अब तक 5,475 लोगों को लाभ मिला है और 2,100 लीटर पानी और 375 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।

    पश्चिम जिले में 920 लोगों को लाभ मिला है तथा 340 लीटर पानी और 100 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। दक्षिण जिले में 900 लोगों को लाभान्वित करते हुए 350 लीटर पानी और 150 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। उत्तर-पूर्व जिले में 120 लोगों को लाभ पहुंचाते हुए 300 लीटर पानी और 150 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।

    गर्मी में कोई भी नागरिक राहत से वंचित न रहे : सीएम

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ स्थानों पर कूलिंग जोन और अस्थायी शेड पूर्ण रूप से संचालित हो चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों पर स्थापना और विस्तार का कार्य प्रगति पर है। सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ओआरएस का उपयोग करें और हीट वेव से बचाव संबंधी सभी सावधानियों का पालन करें। दिल्ली सरकार का संकल्प है कि भीषण गर्मी के दौरान राजधानी का कोई भी नागरिक राहत और सहायता से वंचित न रहे।

    Delhi News : दिल्ली सरकार का उद्देश्य विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना : सिरसा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेतन्याहू से बोले ट्रम्प-पागल हो गए हो क्या, लेबनान पर इजराइली हमले रोकने को कहा
    Next Article सारा तेंदुलकर ने फिर चुराया दिल, भाभी संग खूबसूरत बॉन्ड ने खींचा सबका ध्यान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली सरकार का उद्देश्य विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना : सिरसा

      June 2, 2026

      पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

      June 2, 2026

      दिल्ली में पांच मंजिला इमारत ढही

      May 31, 2026

      दिल्ली में आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 एजेंट गिरफ्तार

      May 30, 2026

      भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और दामाद माइकल बोलूस

      May 30, 2026

      दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

      May 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में SIR के तहत घर-घर जाकर 25 जून 2026 से…

      By श्वेता चौहानJune 2, 2026

      Punjab News: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…

      सारा तेंदुलकर ने फिर चुराया दिल, भाभी संग खूबसूरत बॉन्ड ने खींचा सबका ध्यान

      June 2, 2026

      4.70 लाख लोगों तक पहुंची राहत सामग्री

      June 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.