
एहसान न मानने का भी लगाया आरोप
Iran Vs US Israel War, (द भारत ख़बर) तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई पर ट्रम्प ने कड़ी नाराजगी जताई। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करते हुए ट्रम्प ने गुस्से में नेतन्याहू को पागल कह दिया और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया।
रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान पर हमले के बाद ईरान ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि अगर इजराइली कार्रवाई जारी रही तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत छोड़ सकता है। इससे नाराज ट्रम्प ने नेतन्याहू को फोन किया। ट्रम्प ने गुस्से में कहा- तुम पागल हो गए हो क्या? आखिर तुम कर क्या रहे हो। मेरा एहसान मानो।
अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते
ट्रम्प ने कहा, अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं। लेकिन अब हर कोई तुमसे नाराज है। हर कोई इजराइल से भी नाराज है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ट्रम्प खास तौर पर इस बात से परेशान थे कि लेबनान में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं और एक हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाने के लिए पूरी इमारतें गिराई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत
