Close Menu
    What's Hot

    पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

    June 22, 2026

    UP News:बिहार का 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह सहारनपुर में ढेर, STF की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026

      तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में सैनी सरकार बड़ा कांड! बीजेपी कार्यालय के लिए काटे 40 पेड़, सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा
    हरियाणा

    हरियाणा में सैनी सरकार बड़ा कांड! बीजेपी कार्यालय के लिए काटे 40 पेड़, सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के करनाल में भाजपा के नए कार्यालय के लिए सड़क बनाने के नाम पर 40 पेड़ों के कटावको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हरियाणा सरकार और शहरी विकास निकाय को जमकर फटकार लगाई। मामले की सुनवाई कर रही पीठ ने इस कार्रवाई को “दयनीय (Pathetic)” करार देते हुए चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं निकाला गया तो सरकार को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

    पूर्व सैनिक ने की थी याचिका

    यह मामला वीर चक्र से सम्मानित और 1971 के युद्ध के वीर सेनानी, रिटायर्ड कर्नल देविंदर सिंह राजपूत द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। राजपूत ने करनाल के सेक्टर-9 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से एक प्लॉट खरीदा था। उनका आरोप है कि उनके प्लॉट के बगल की जमीन, जो 1989 से खाली पड़ी थी, नियमों के विपरीत जाकर सत्ताधारी दल भाजपा को आवंटित कर दी गई।


    हरियाणा

    ग्रीन बेल्ट में काटे गए पेड़

    याचिका में कहा गया है कि इस जमीन तक पहुंच के लिए, उनके घर के पास स्थित 100 मीटर की ग्रीन बेल्ट में से 10 मीटर का रास्ताबनाने के लिए लगभग 40 पेड़ काट दिए गए। खास बात यह है कि राजपूत ने 36 साल पहले इसी ग्रीन बेल्ट के सामने वाली लोकेशन के लिए 10% अतिरिक्त शुल्क (Preferential Location Charges) दिया था।


    निल विज

    सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

    जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार से सवाल किया, “बड़े-बड़े पेड़ों को उखाड़ देना गलत है। फिर ऐसा क्यों किया गया? इन पेड़ों का क्या हुआ? पार्टी का ऑफिस किसी और जगह क्यों नहीं ले जाया जा सकता?”


    Aadhaar Card

    अदालत सरकार के वकील के इस दावे से संतुष्ट नहीं दिखी कि काटे गए पेड़ों के बदले नए पेड़ लगाए जाएंगे। पीठ ने जोर देकर कहा कि 40 बड़े पेड़ों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा और सरकार से एक “मजबूत स्पष्टीकरण” मांगा।

    हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

    इससे पहले, रिटायर्ड कर्नल राजपूत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने अब हरियाणा सरकार को एक स्पष्ट जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और मामले की अगली सुनवाई का इंतजार रहेगा।


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय कर्मचारी समय से पहले करे जरुरी कार्य
    Next Article असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला, चार जवान घायल, एक की हालत गंभीर-Assam Rifles patrol party ambushed, four soldiers injured, one critically-Aaj Samaaj
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    UP News:बिहार का 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह सहारनपुर में ढेर, STF की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, यहां देखें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

    June 22, 2026

    जब पूरी दुनिया ने 21 जून को मनाया योग दिवस, तो भारत के इस राज्य ने क्यों चुनी 22 जून की तारीख; वजह कर देगी हैरान

    June 22, 2026

    LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

    June 21, 2026

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ‘इंडियन डोनाल्ड ट्रंप’ की एंट्री, कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां

    June 21, 2026

    रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

    By अंकित कुमारJune 22, 2026

    Water Controversy: पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा…

    UP News:बिहार का 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह सहारनपुर में ढेर, STF की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

    June 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.