Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत मान ने ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तेज करने के निर्देश दिए

    June 30, 2026

    एसआईआर पर विपक्ष एकजुट, सीजेआई को लिखा लेटर

    June 30, 2026

    मां के साथ स्विट्जरलैंड के खूबसूरत पहाड़ों में सारा अली खान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एसआईआर पर विपक्ष एकजुट, सीजेआई को लिखा लेटर

      June 30, 2026

      उत्तराखंड-यूपी में जल्द दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

      June 30, 2026

      यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने नजरबंद किया

      June 30, 2026

      अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान : भारत

      June 30, 2026

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      June 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»इस एक्ट्रेस के लिए मुंह में गुलाब लेकर नाचे थे सलमान खान
    मनोरंजन

    इस एक्ट्रेस के लिए मुंह में गुलाब लेकर नाचे थे सलमान खान

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Salman Khan: इस एक्ट्रेस के लिए मुंह में गुलाब लेकर नाचे थे सलमान खान
    Salman Khan: इस एक्ट्रेस के लिए मुंह में गुलाब लेकर नाचे थे सलमान खान

    एक रेस्टोरेंट के मालिक ने सलमान खान को लेकर मजेदार किस्सा किया शेयर
    Salman Khan, (द भारत ख़बर), मुंबई: सलमान खान और कटरीना कैफ के रिश्ते के बारे में सब जानते हैं। 2009 में अलग होने से पहले दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब हाल ही में एक रेस्टोरेंट मालिक ने सलमान और कटरीना के डेटिंग के शुरूआती दिनों में हुए एक लड़ाई के दौरान सलमान के अपनी गर्लफ्रेंड कटरीना के लिए किए गए रोमांटिक जेस्चर को याद किया। रेस्टोरेंट के आॅनर ने खुलासा किया कि जब कटरीना नाराज हो गई थीं, तो सलमान खान ने कैसे मुंह में गुलाब लेकर उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश की थी।

    हाल ही में आॅलिव बार एंड किचन के फाउंडर और रेस्टोरेंट मालिक एडी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनका रेस्टोरेंट खुला ही था तो उन दिनों में सलमान और कटरीना वहां आते थे। उन्होंने एक रात का जिक्र किया जब कटरीना अपने ग्रुप के साथ आई थीं और बाहर मेन टेबल पर बैठी थीं। इस बीच सलमान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ बार में ड्रिंक कर रहे थे। रेस्टोरेंट आॅनर का ये वीडियो रेडिट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कटरीना और सलमान से जुड़े इस किस्से के बारे में बताया।

    मुंह में गुलाब लेकर किया डांस

    एडी सिंह ने बताया, सलमान और कटरीना में किसी बात पर झगड़ा हो गया था और फिर सलमान, कटरीना को मनाने लगे। इसके बाद भाईजान ने अपने मुंह में एक गुलाब रखा और मुस्कुराते हुए कटरीना की टेबल के पास डांस किया। ये सीन सच में बहुत प्यारा था। सलमान खान ने ऐसा बाथरूम जाते समय और वापस आते समय किया।

    कोई भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाया। फिर कटरीना मुस्कुराने लगी और हंसने लगी और फिर मुझे लगता है कि लड़ाई खत्म हो गई। वो फिर से साथ आ गए। ये सलमान और कटरीना के साथ एक बहुत ही प्यारा, यादगार पल था। रेस्टोरेंट के मालिक ने सलमान को लेकर ये बड़ा दावा किया है।

    चार साल तक किया था डेट

    सलमान खान और कटरीना कैफ के रिश्ते की शुरूआत तब हुई जब दोनों ने मैंने प्यार क्यों किया में साथ काम किया। हालांकि, 2003 से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें फैलने लगी थीं।

    सलमान और कटरीना ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया। इसके बाद 2009 में दोनों अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बावजूद भी सलमान और कटरीना ने प्रोफेशनल बॉन्ड मैनटेन करते हुए एक था टाइगर, टाइगर 3, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। इन फिल्मों से पहले भी दोनों भारत, युवराज, हैलो और पार्टनर में साथ काम किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAmit Shah: घुसपैठियों को संरक्षण दे रही ममता सरकार, एसआईआर के जरिए होंगे बाहर: अमित शाह
    Next Article रिलायंस जियो की बड़ी पहल, स्कूली छात्रों और शिक्षकों के…
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मां के साथ स्विट्जरलैंड के खूबसूरत पहाड़ों में सारा अली खान

      June 30, 2026

      ‘मुझे पूरा मार दो…’ धुरंधर फेम आयशा खान ने काला जादू होने का किया चौंकाने वाला दावा

      June 30, 2026

      Cocktail 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, बॉक्स ऑफिस पर लगा बड़ा झटका

      June 30, 2026

      खेसारी लाल यादव-नीलम गिरी की जोड़ी ने मचाया धमाल

      June 30, 2026

      जैस्मिन भसीन अपने बर्थडे पर दुबई में हॉस्पिटल में भर्ती; जानें वजह ?

      June 30, 2026

      Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला का तलाक वाला खुलासा बना बवाल, राखी सावंत ने सुनाई खरी-खोटी

      June 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत मान ने ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तेज करने के निर्देश दिए

      By श्वेता चौहानJune 30, 2026

      पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री   केवल तीन महीनों में विलेज डिफेंस…

      एसआईआर पर विपक्ष एकजुट, सीजेआई को लिखा लेटर

      June 30, 2026

      मां के साथ स्विट्जरलैंड के खूबसूरत पहाड़ों में सारा अली खान

      June 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.