Close Menu
    What's Hot

     CM मान बोले- AAP सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध 

    August 1, 2026

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम

    August 1, 2026

    स्पोर्टस, फिटनेस एक्सपो में हरियाणा के पैवेलियन की धूम, हरियाणवी खिलाड़ियों की प्रतिभा का राज पूछ रहे लोग

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम

      August 1, 2026

      नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

      August 1, 2026

      वकील ने मकान मालकिन को मारी गोली, मकान का कब्जा लेने पहुंची थी महिला, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

      August 1, 2026

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम
    Breaking News

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Terrorist Attack: हमले के बाद घटनास्थल के चारों तरफ करीब दो किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।
    Terrorist Attack: हमले के बाद घटनास्थल के चारों तरफ करीब दो किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

    Terrorist Attack (द भारत ख़बर), श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात को आतंकवादियों ने ईंट भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी थी। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने शनिवार सुबह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मारे गए युवकों की पहचान 24 साल के दीपक रात्रे और 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है। दोनों मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। हमला शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हुआ था।

    बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें आतंकियों ने 26 पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मार दिया था। बीते दो-तीन साल में कश्मीर के ईंट भट्ठों पर ऐसे ही आतंकी हमले हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने यहां सीसीटीवर कैमरे लगाने का निर्देश दिया था। इस ईंट भट्ठे पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसके फुटेज की पड़ताल की जा रही है। इस पूरे इलाके में 20 से ज्यादा ईंट भट्ठे हैं।

    आतंकियों की तलाश जारी

    अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने 10-12 राउंड फायर की आवाज सुनी। घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर थे, लेकिन सिर्फ यही दोनों हिंदू थे। इस हमले के बाद घटनास्थल के चारों तरफ करीब दो किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

    एक आतंकी के पाकिस्तानी होने का शक

    जांच एजेंसियों को हमले में एक स्थानीय और एक पाकिस्तानी आतंकी के शामिल होने का शक है। शुरुआती जांच का फोकस मोहम्मद लतीफ पर है। वह पिछले साल टीआरएफ में शामिल हुआ था।

    सीएम का मुआवजा देने का ऐलान

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों के परिवार को पहले से दिए जा रहे 6 लाख रुपए के मुआवजा के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी 10 रुपए लाख की राशि दी जाएगी।

    एक्शन में एलजी मनोज सिन्हा

    कुलगाम आतंकी हमले के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान और अधिक तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकियों के सफाए के लिए सटीक और प्रभावी आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार चलाए जाएं। साथ ही जम्मू-कश्मीर के बाहर से आए श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

    उपराज्यपाल ने दिए ये निर्देश

    उपराज्यपाल ने सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को निर्देश दिए कि जम्मू-कश्मीर के बाहर से आए श्रमिकों की सुरक्षा के लिए लागू मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की व्यापक समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि सभी नियोक्ता यह सुनिश्चित करें कि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए प्रत्येक श्रमिक का बीमा हो तथा उनका पूरा विवरण स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के पास अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराया जाए।

    अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों का जायजा

    बैठक में श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

    ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर गालियां देने वाले बच्चों को माफ करता हूं… PM मोदी ने जारी किया वीडियो, कहा- बच्चे हमारे हैं, इन्हें सही राह दिखाएंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पोर्टस, फिटनेस एक्सपो में हरियाणा के पैवेलियन की धूम, हरियाणवी खिलाड़ियों की प्रतिभा का राज पूछ रहे लोग
    Next Article  CM मान बोले- AAP सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध 
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

      August 1, 2026

      वकील ने मकान मालकिन को मारी गोली, मकान का कब्जा लेने पहुंची थी महिला, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

      August 1, 2026

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026

      Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें तिनके की तरह बहीं, राजौरी में भूस्खलन | National

      August 1, 2026

      Commercial LPG Cylinder Price: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती, चेक करें लेटेस्ट रेट | National

      August 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

       CM मान बोले- AAP सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध 

      By श्वेता चौहानAugust 1, 2026

      शहीद ऊधम सिंह जी का महान बलिदान आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ भाव से देश…

      जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम

      August 1, 2026

      स्पोर्टस, फिटनेस एक्सपो में हरियाणा के पैवेलियन की धूम, हरियाणवी खिलाड़ियों की प्रतिभा का राज पूछ रहे लोग

      August 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.