Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

    August 18, 2026

    थायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत

    August 18, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पहुंचा टॉप पर | Sports

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

      August 18, 2026

      दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      August 18, 2026

      ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

      August 18, 2026

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026

      BJP News: चुनाव से पहले बीजेपी में फेरबदल, सतीश पुनिया बने पंजाब के प्रभारी, UP में विनोद तावड़े को कमान | National

      August 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा
    Breaking News

    पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    SGPC: धामी ने सकारात्मक आश्वासन के लिए पाकिस्तानी राजदूत का आभार व्यक्त किया।
    SGPC: धामी ने सकारात्मक आश्वासन के लिए पाकिस्तानी राजदूत का आभार व्यक्त किया।

    हर वर्ष सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजती हैं एसजीपीसी
    SGPC, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एसजीपीसी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के मुख्य अधिकारी शायदा अहमद वड़ैच से मुलाकात की। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के लिए वीजा प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक प्रगति हुई है।

    उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान सरकारों के बीच हुए समझौतों के तहत एसजीपीसी हर वर्ष सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजती है। सामान्य तौर पर पाकिस्तान हाई कमीशन एसजीपीसी की ओर से भेजे जाने वाले करीब 1800 श्रद्धालुओं को वीजा जारी करता है।

    पाकिस्तान जाने के इच्छुक 7500 से अधिक सिख श्रद्धालु पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय में जमा करवा चुके

    धामी ने कहा कि नवंबर 2026 में गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के लिए पाकिस्तान जाने के इच्छुक 7500 से अधिक सिख श्रद्धालु अपने पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय में जमा करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या सिख संगत की गुरु साहिब और पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाती है।

    सभी वीजा आवेदनों को मंजूरी देने का मिला आश्वासन

    एसजीपीसी अध्यक्ष के अनुसार, पाकिस्तानी राजदूत ने बैठक के दौरान भरोसा दिलाया है कि शिरोमणि कमेटी की ओर से भेजे गए सभी वीजा आवेदनों को मंजूरी देने का प्रयास किया जाएगा। धामी ने इस सकारात्मक आश्वासन के लिए पाकिस्तानी राजदूत का आभार व्यक्त किया।

    करतारपुर साहिब कॉरिडोर के बंद होने से सिख संगत में निराशा

    उन्होंने कहा कि हर सिख श्रद्धालु की यह गहरी इच्छा होती है कि वह उस पवित्र धरती के दर्शन कर सके, जहां प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताया और मानवता की सेवा का संदेश दिया। धामी ने कहा कि एसजीपीसी पहले भी पासपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाती रही है, लेकिन वर्तमान में कॉरिडोर के बंद होने से सिख संगत में निराशा और रोष है।

    भारत सरकार के समक्ष मुद्दा उठाएगी एसजीपीसी

    उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि कमेटी इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष भी उठाएगी, ताकि दोनों देशों के बीच आवश्यक संवाद स्थापित हो सके और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द फिर से खोला जा सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleथायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      August 18, 2026

      ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

      August 18, 2026

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026

      BJP News: चुनाव से पहले बीजेपी में फेरबदल, सतीश पुनिया बने पंजाब के प्रभारी, UP में विनोद तावड़े को कमान | National

      August 18, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

      By अंकित कुमारAugust 18, 2026

      SGPC: धामी ने सकारात्मक आश्वासन के लिए पाकिस्तानी राजदूत का आभार व्यक्त किया। हर वर्ष…

      थायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत

      August 18, 2026

      हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पहुंचा टॉप पर | Sports

      August 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.