मार्को रुबियो और एस. जयशंकर के बीच होर्मुज स्ट्रेट के हालात को लेकर फोन पर हुई बातचीत
Iran US War, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: होर्मुज स्ट्रेट के हालात को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच बातचीत हुई। रुबियो ने कहा कि इस रास्ते से गुजरने वाले सभी कारोबारी जहाज अमेरिकी सेना के निर्देशों का तुरंत पालन करें, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने या ईरानी तेल ले जाने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत ने जताया विरोध
वहीं जयशंकर ने अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इन हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई है और व्यापारिक जहाजों पर इस तरह की जानलेवा कार्रवाई बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती।
लेबनान में अब तक 3,756 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से 13 जून के बीच इजराइल के हमलों में कम से कम 3,756 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 11,632 लोग घायल भी हुए हैं।
ये भी पढ़ें : IMA Dehradun: पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा