नई दिल्ली. भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में कमान संभालते ही श्रेयस अय्यर को आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड ने भी 5 मैचों की सीरीज में बुरी तरह से हराया. जिम्बाब्वे में पहले टी20 में उतरने के बाद टॉस होते ही उन्होंने ऐसा कारनामा अंजाम दिया जिसने रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करावा दिया. भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरने से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने टॉस जीतते ही भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. अय्यर लगातार आठवीं बार टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
भारत के लिए कप्तानी करते हुए धोनी ने साल 2010 से 2012 के बीच लगातार सात टॉस जीते थे. अब श्रेयस अय्यर ने जून 2026 से जुलाई 2026 के बीच लगातार आठ टॉस जीतने का नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया है. इस लिस्ट में विराट कोहली छह और रोहित शर्मा लगातार पांच टॉस जीतकर तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

8 – श्रेयस अय्यर (जून 2026 – जुलाई 2026)
7 – महेंद्र सिंह धोनी (2010–2012)
6 – विराट कोहली (2019)
5 – रोहित शर्मा (2020–2022)
5 – महेंद्र सिंह धोनी (2007)
🚨 Toss and Team Update 🚨#TeamIndia elect to bowl in the 1st T20I against Zimbabwe
A look at our Playing XI 💪
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/w5wD1vCpV8
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि यह उनका इस मैदान पर पहला मैच है और प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने पिच पर अच्छी उछाल देखी थी. अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. प्रैक्टिस विकेट देखकर लगा कि यहां गेंदबाजों को शुरुआत में अच्छी बाउंस मिलेगी.”
उन्होंने जिम्बाब्वे टीम की भी तारीफ करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने शानदार क्रिकेट खेली है और अपनी ताकत के अनुसार अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत ने इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव को मौका मिला। वहीं जिम्बाब्वे ने बेन करन और न्यूमैन न्यामहुरी को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया.

