
प्राइम वीडियो की कोर्टरूम सीरीज सिस्टम में नजर आ रही हैं दोनों एक्ट्रेसेस
Sonakhsi-Jyothika, (द भारत ख़बर), मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका ने हाल ही में अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। दोनों एक्ट्रेसेस इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनाक्षी और ज्योतिका के इस फोटोशूट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। सोनाक्षी ने हाई थाई स्लिट गाउन पहना और उसके साथ गोल्डन ज्वैलरी को पेयर किया। इस हाईनेक गाउन के साथ सोनाक्षी ने ब्लैक हील्स के साथ कैरी किया। वहीं ज्योतिका ने गोल्डन आॅफ शोल्डर टॉप और स्कर्ट कैरी किया। जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस ने खूब पसंद की तस्वीरें
सोनाक्षी और ज्योतिका की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया और कमेंट सेक्शन में भर-भरकर तारीफ की। प्राइम वीडियो ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, सबूत है कि कुछ जोड़ियां रूम और कोर्टरूम दोनों में राज करती हैं।

सोनाक्षी और ज्योतिका इस वक्त प्राइम वीडियो की कोर्टरूम सीरीज सिस्टम में नजर आ रही हैं। यह सीरीज 22 मई को रिलीज हुई है। सीरीज में सोनाक्षी ने एक पब्लिक प्रोसिक्यूटर का किरदार निभाया है।
एक भारतीय लीगल ड्रामा थ्रिलर है ‘सिस्टम’ सीरीज
सिस्टम एक भारतीय लीगल ड्रामा थ्रिलर सीरीज है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक महत्वाकांक्षी और रसूखदार पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका में हैं। वह गहरी जड़ें जमा चुकी नाइंसाफी और अपने ही ताकतवर पिता से लड़ती हैं। इस दमदार सीरीज में ज्योतिका ने एक साधारण कोर्टरूम स्टेनोग्राफर और आशुतोष गोवारिकर ने सिन्हा के पिता का किरदार निभाया है।
सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिकाओं में

सिस्टम 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की लीगल ड्रामा फिल्म है, जिसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है और बावेजा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में मोनालिसा को सता रही समंदर की याद, भोजपुरी हसीना ने शेयर की 5 साल पुरानी तस्वीरें
