ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही एक्ट्रेस, शेयर की फोटो
Sonam Bajwa, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ स्टाइल आइकन भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ड्रेस में एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने ये लॉन्ग ब्लैक गाउन उनके लुक को काफी क्लासी और एलिगेंट बना रहा है। इस ब्लैक ड्रेस में कमर के पास एक ट्रांसपेरेंट या शीयर मेश फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक दे रहा है।

आॅल-ब्लैक सिजलिंग अवतार
वहीं बात अगर सोनम के मेकअप की करें तो वो काफी नेचुरल, न्यूड-टोन और मिनिमल रखा गया है, जो उनके इस बोल्ड लुक को पूरी तरह से बैलेंस कर रहा है।

उनके चेहरे पर सटल हाइलाइटर और सॉफ्ट कंटूरिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनकी स्किन काफी ग्लोइंग लग रही है। एक प्लेन व्हाइट दीवार के सामने सोनम का यह आॅल-ब्लैक सिजलिंग अवतार और उनके किलर पोज वाकई कमाल के लग रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मौत से पहले डरी-सहमी थीं संचिता उगले? WhatsApp चैट ने खोले कई चौंकाने वाले राज

