Close Menu
    What's Hot

    वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

    January 23, 2026

    संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

    January 23, 2026

    वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी

      January 23, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

      January 23, 2026

      प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

      January 22, 2026

      Supreme Court: प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, January 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»तीसरे दिन भी लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
    दुनिया

    तीसरे दिन भी लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : तीसरे दिन भी लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
    Share Market Update : तीसरे दिन भी लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

    सेंसेक्स में 275 व निफ्टी में 81.65 अंक की गिरावट आई

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। आपको बता दें कि इन तीन कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजार में करीब 1400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरकर लगभग एक महीने के निचले स्तर पर बंद हुए।

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 275.01 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 84,391.27 अंक पर बंद हुआ, जो 11 नवंबर के बाद से नहीं देखा गया था। दिन के दौरान, इसने 85,020.34 का उच्चतम स्तर और 84,313.62 का न्यूनतम स्तर छुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.65 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 25,758.00 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसने 25,947.65 का उच्च स्तर और 25,734.55 का निम्न स्तर छुआ। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 89.96 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    बुधवार को इन कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा गिरे

    सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, इटरनल, ट्रेंट, भारती एयरटेल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स पिछड़ गईं।

    चांदी में रिकॉर्ड तेजी, एक ही दिन में 11500 रुपए उछली

    भारतीय सर्राफा बाजार में तेजी से छलांग लगाते हुए चांदी दो लाख रुपए की दहलीज पर पहुंच गई है। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ने 11500 रुपए की छलांग लगाई और बाजार बंद होने के समय यह 1,92,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। ज्ञात रहे कि मंगलवार को बाजार बंद होने के समय चांदी 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी में तेजी के पीछे वैश्विक बाजार में इसकी कीमतों में तेजी और घरेलू बाजार में खरीदारी बताया जा रहा है।

    दो माह में सबसे बड़ा उछाल

    वैश्विक संकेतों से प्रेरित मजबूत घरेलू मांग के बीच, चांदी की कीमतों में लगभग दो महीनों में सबसे तेज उछाल देखा गया । इसी के चलते चांदी अब अपने आज तक के सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंच गई है। प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। इस बीच, बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 800 रुपये की वृद्धि हुई और यह पिछले बंद भाव 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : भारत और न्यूजीलैंड में मुक्त व्यापार समझौता जल्द : गोयल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिजलिंग लुक ने मचाई सनसनी” बैकलेस ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह की तस्वीरें हुईं वायरल
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का गदर! 6 दिन में बजट वसूल, वर्ल्डवाइड कमाई ने उड़ाए होश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

      January 23, 2026

      तेल और गैस कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर : पुरी

      January 23, 2026

      बजट से भारत के उद्योग जगत को विशेष उम्मीद

      January 23, 2026

      भारत-ईयू के बीच एफटीए से पहले निर्यातकों में मायूसी

      January 23, 2026

      यूरोपीय बाजारों की तेजी और घरेलू मांग से बदली बाजार की चाल

      January 23, 2026

      विदेशी निधियों की निकासी के बेहाल शेयर बाजार

      January 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

      By श्वेता चौहानJanuary 23, 2026

      Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post: वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट,…

      संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

      January 23, 2026

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.