Stock market Closing 6 September 2026: कारोबारी सत्र के दूसरे दिन भी बाजार में रौनक रही। बैंकिंग शेयरों में तेजी की वजह से मंगलवार को स्टॉक मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 685.34 अंक उछलकर 73,067.81 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 220.35 अंक चढ़कर 22,776.10 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,067.81 का ऊपरी स्तर, जबकि 72,384.83 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, NTPC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, इटरनल, एशियन पेंट, ट्रेंट, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और BEL के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर SBIN, TCS, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, अल्ट्रासेमको, ITC, बजाज फाइनेंस, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 2.30% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.00%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.08% और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.56% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत फिसली
शाम 4.39 बजे ब्रेंट क्रूड 2.07% फिसलकर प्रति बैरल 98.24 पर कारोबार कर रहा था।
बढ़त के साथ खुला बाजार
भारतीय शेयर बाजार ने 6 अक्टूबर को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 80 अंक चढ़कर 72,468 पर पहुंचा, जबकि Nifty 50 करीब 0.3% की बढ़त के साथ 22,603 पर खुला।

