Stock market closing 23 September 2026: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 299.17 अंक उछलकर 74,828.25 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 0.50% की तेजी के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ। बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और इंडिगो के शेयर में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 3.28% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
BEL, H DFC बैंक, NTPC, ICICI बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, TCS, इन्फोसिस और HCLTECH के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 1.10% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 के शेयर में 0.58%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.70% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.89% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
बुधवार को शाम 5.25 बजे ब्रेंट क्रूड 0.98% उछलकर प्रति बैरल 100.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
तेजी के साथ खुला बाजार
कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 119.24 अंक उछलकर 74,648.32 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 33.15 अंकों की तेजी के साथ 23,352.15 पर खुला।

