- कांग्रेस नेता नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कल
MP Rajya Sabha Election, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में चल रही राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने और अधिकारियों को नतीजे घोषित करने से रोकने से इनकार कर दिया है। मध्य प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट का पक्ष रखने वाले वकील संकेत गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि कोर्ट कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका को 12 जून को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया है, जिसमें उनके नामांकन पत्र रद्द किए जाने को चुनौती दी गई है।
यह भी पढ़ें : Supreme Court Judgement: गृहिणी के लिए होममेकर के बजाय नेशन बिल्डर शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

