नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है. जापान के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम ने 8 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान देश की टीम को श्री चरणी की घातक गेंदबाजी ने महज 57 रन पर ढेर कर दिया. छोटे से लक्ष्य का पीछा शेफाली वर्मा की तूफानी पारी के दम पर भारत ने महज 5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर कर लिया. सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम से होगा.
एशियन गेम्स में महिलाओं के क्रिकेट मुकाबलों का आज दूसरा दिन था. 18 सितंबर को खेले गए मैच में भारत ने जापान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. जापान की कम अनुभवी टीम पर भारतीय गेंदबाज भारी पड़े. 19.5 ओवर तक मैदान पर डटे रहने का जज्बा तो टीम ने दिखाया लेकिन वो रन बनाने में नाकाम रहे. टीम की ओपनर हरुना इवासाकी ने 10 रन बनाए जबकि उनकी साथी अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने 25 रन की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बैटर दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाया.
𝐈𝐍𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐄𝐌𝐈-𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 👏👏
A convincing 8️⃣-wicket win for #TeamIndia in the quarter-final to seal a spot in the final four 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/MIoR07Vyms #AsianGames pic.twitter.com/UANuW4ThHW
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
जापान के खिलाफ श्री चरणी ने अपने एशिया कप में दिखाए फॉर्म को आगे बढ़ाया. उन्होंने इस मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी की जिसमें से 2 ओवर मेडन डाले. बाकी के दो ओवर के 12 बॉल पर सिर्फ 10 रन ही खर्च दिया. इस दौरान उन्होंने जापान के खिलाफ 4 विकेट चटकाए. बाएं हाथ की स्पिनर की धारदार गेंदबाजी के सामने जापानी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.
जापान से मिले 58 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर शेफली वर्मा ने तूफानी पारी खेल मुकाबला महज 5 ओवर में खत्म कर दिया. उन्होंने महज 15 गेंद में 40 रन की नॉट आउट पारी खेल मुकाबला पलट झपकते ही खत्म कर दिया. इस आतिशी पारी खेली के दौरान शेफाली ने 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए. एक तरफ जहां शेफाली ने धमाकेदार पारी खेली तो वहीं दूसरी ओपनर गुणालन कमलिनी बिना खाता खोले वापस लौटी. भारती फुलमाली 6 रन बनाकर आउट हुईं. ऋचा घोष ने आकर शेफाली के साथ मिलकर मैच खत्म किया.

