सोनीपत. आम जनता की सुरक्षा पर उस समय सवालिया निशान खड़ा हो गया जब रखवाले ही लुटेरे बन गए. खाकी को दागदार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें खाकी पहनकर ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. 12 लाख रुपये की लूट के मामले में सरगना एक हेड कांस्टेबल निकला है.
12 लाख की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. यूपी पुलिस के एक बर्खास्त हेड कांस्टेबल ने इस साजिश को रचा था. इस मामले में उसके अन्य दो साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं. यह वारदात केजीपी पेरिफेरल जीरो प्वाइंट पर चालक को निशाना बनाकर की गई थी.
राई थाना और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर 7 ने मिलकर इस मामले का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया. यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल ही इस लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला. उसने अपने साथी के साथ मिलकर 12 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था.पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह पूरी साजिश कर्ज उतारने के लिए रची गई थी. आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर चालक का विश्वास जीता और वारदात को अंजाम दिया. गाड़ी की तलाशी के बहाने उन्होंने नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे.तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने इन आरोपियों को दबोचा है.
मलकीत सिंह ने बताया कि केजीपी पेरिफेरल जीरो प्वाइंट पर एक चालक को निशाना बनाकर 12 लाख की लूट की गई थी. गिरफ्तार आरोपी और मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल है.राई थाना और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर 7 ने मिलकर इस मामले का खुलासा किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. लूट की रकम की बरामदगी और अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है. पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी.
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
