Close Menu
    What's Hot

    हर एपिसोड में मिलेगा नया ट्विस्ट, Netflix, JioHotstar और SonyLIV की ये सीरीज़ देखें जरूर

    July 1, 2026

    ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से दाम घटाने को कहा

    July 1, 2026

    मंडे टेस्ट में भी नहीं डगमगाई Welcome To The Jungle, 4 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से दाम घटाने को कहा

      July 1, 2026

      सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी, कहा- हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे

      July 1, 2026

      अब वॉट्सएप पर नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट

      June 30, 2026

      पीएम मोदी ने ईज आॅफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भर भारत और पीएम गतिशक्ति पर जोर दिया

      June 30, 2026

      5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी

      June 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»एक डॉलर की कीमत 96.14 रुपए पहुंची
    दुनिया

    एक डॉलर की कीमत 96.14 रुपए पहुंची

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rupee Decline Continues : एक डॉलर की कीमत 96.14 रुपए पहुंची
    Rupee Decline Continues : एक डॉलर की कीमत 96.14 रुपए पहुंची

    पश्चिमी एशिया तनाव लंबा खिंचने से भारतीय मुद्रा पर दबाव जारी

    Rupee Decline Continues (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के लंबा खिंचने, होर्मुज बंद रहने और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के चलते भारतीय मुद्रा यानी रुपया पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि डॉलर के मुकाबले इसमें गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी इसमें गिरावट दर्ज की गई और दिन का कारोबार समाप्त होने के समय रुपया 96 के स्तर को पार करते हुए 96.14 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

    इसलिए भी रुपए पर दिख रहा दबाव

    रुपए पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और अमेरिकी नीति निमार्ताओं की आक्रामक टिप्पणियों का दबाव दिखा। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार विदेशी पूंजी के लगातार बहिर्वाह और कमजोर शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के चलते भी रुपए पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.86 पर खुला, फिर कमजोर हुआ और दिन के कारोबार में रिकॉर्ड निचले स्तर 96.14 पर आ गया। रुपये में पिछले दिन की क्लोजिंग के मुकाबले 50 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

    लाल निशान पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

    सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से लाल निशान पर बंद हुआ। हालांकि सुबह को सत्र की शुरुआत अच्छी रही और दिन में ज्यादात्तर समय यह हरे निशान पर काम करता रहा लेकिन शाम के सत्र में बिकवाली हावी रहने से यह पूरी तरह से बिखर गया और दिन का कारोबारी समय समाप्त होने के समय इसमें गिरावट देखी गई। जिसके बाद यह लाल निशान पर बंद हुआ। बता दें कि बुधवार और गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ ाा जबकि उससे पहले लगातार चार कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में 3500 अंक की गिरावट आई थी।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    सेंसेक्स 160.73 (0.21%) फिसलकर 75,237.99 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 46.10 (0.19%) अंकों की गिरावट के साथ 23,643.50 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के बाद हिंडाल्को के शेयरों में 3 प्रतिशत जबकि रिलायंस के शेयरों में दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछोटा पैकेट, बड़ी ठंडक! Symphony Duet Mini Portable Air Cooler ने बजट कूलिंग में मचाई धूम
    Next Article Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की खबर वायरल, आखिर क्या है पूरा सच?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अब ग्रीस में भी होगा यूपीआई से लेनदेन

      June 30, 2026

      भारतीय शेयर बाजार की नकारात्मक शुरुआत

      June 29, 2026

      सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

      June 28, 2026

      अभी हल नहीं होगा विश्व का तेल संकट

      June 27, 2026

      विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून

      June 27, 2026

      इस बात पर अटका भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

      June 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हर एपिसोड में मिलेगा नया ट्विस्ट, Netflix, JioHotstar और SonyLIV की ये सीरीज़ देखें जरूर

      By श्वेता चौहानJuly 1, 2026

      Psychological Crime Thriller Film: हर एपिसोड में मिलेगा नया ट्विस्ट, Netflix, JioHotstar और SonyLIV की…

      ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से दाम घटाने को कहा

      July 1, 2026

      मंडे टेस्ट में भी नहीं डगमगाई Welcome To The Jungle, 4 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

      July 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.