62 साल की उम्र में 2500 फिल्में करने का बनाया रिकॉर्ड
Sukumari, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अनूठे कीर्तिमान रचे हैं। इस लिस्ट में एक्टर्स भी हैं, म्यूजिशियन्स भी हैं और डायरेक्टर्स भी हैं। कई के नाम तो ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सराहना मिली है। लेकिन साउथ की एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जिसने 500 या 1000 नहीं बल्कि 2500 फिल्में कर के दिखाई हैं। बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सुकुमारी की।

एक्ट्रेस ने 5 दशक से ज्यादा लंबे करियर के दौरान 2500 फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1956 में अपने करियर की शुरूआत की थी और उनकी आखिरी फिल्म साल 2019 में आई थी। उन्होंने मलयालम, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ समेत फ्रेंच, हिंदी, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। एक्ट्रेस को अपने करियर के दौरान कई सम्मानों से भी नवाजा गया। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड के अलावा भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सारे इंटरनेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं।

- वहीं साउथ फिल्मों के सबसे एक्सपीरियंस्ड कॉमेडियन्स में से एक ब्रह्मानंदम का नाम भी इसमें शामिल किया जाता है। उन्होंने अपने करियर के दौरान 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो 1050 फिल्में करने के बाद उन्होंने अपनी फिल्मों को गिनना बंद कर दिया। मतलब निश्चित ही आंकड़े इससे भी ज्यादा होंगे।

- इसके अलावा गोपीशांता नाम की एक्ट्रेस ने करियर में 1500 के करीब फिल्में की हैं। वहीं जगथी श्रीकुमार को भी 1500 के करीब फिल्में करने के लिए जाना जाता है। वहीं वीनू चक्रवर्ती की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुकाबिक उनके नाम भी 1000 से ज्यादा फिल्में करने का रिकॉर्ड है।

- वहीं बॉलीवुड से इत्तेफाकन अभी कोई भी एक्टर ऐसा नहीं रहा है जिसने 1000 से ज्यादा फिल्में करने वाला कलाकार कोई नहीं है। बॉलीवुड से शक्ति कपूर ने 750 से ज्यादा फिल्में की हैं वहीं ललिता पवार ने 700 से ज्यादा फिल्में की हैं। वहीं अनुपम खेर ऐसे एक्टर हैं जो 550 से ज्यादा फिल्में करने के बाद भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: 45 की उम्र में श्वेता की खूबसूरती ने लूटा दिल

