Close Menu
    What's Hot

    इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

    August 15, 2026

    विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

    August 15, 2026

    छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बेड के नीचे रखी ये चीज बढ़ा सकती है आपकी बेचैनी, तुरंत घर के बाहर निकालें, क्या कहता वास्तु शास्त्र?
    हरियाणा

    बेड के नीचे रखी ये चीज बढ़ा सकती है आपकी बेचैनी, तुरंत घर के बाहर निकालें, क्या कहता वास्तु शास्त्र?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला: घर की अलमारी के ऊपर, स्टोर रूम के किसी कोने में या फिर बेड के नीचे सालों से रखा पुराना सूटकेस अधिकांश घरों में आसानी से मिल जाता है. अक्सर लोग यह सोचकर उसे संभालकर रखते हैं कि कभी न कभी काम आ जाएगा, लेकिन वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, लंबे समय तक बिना इस्तेमाल के रखा सामान घर के ऊर्जा संतुलन को प्रभावित कर सकता है. हालांकि इन मान्यताओं का वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, फिर भी बड़ी संख्या में लोग इन्हें अपनी आस्था और परंपरा के आधार पर मानते हैं.

    दरअसल वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में मौजूद प्रत्येक वस्तु अपने साथ एक विशेष प्रकार की ऊर्जा लेकर आती है. जब कोई वस्तु लंबे समय तक बिना उपयोग के एक ही स्थान पर पड़ी रहती है, तो वह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा बन सकती है. बता दें कि यही कारण है कि वास्तु विशेषज्ञ समय-समय पर घर की साफ-सफाई के साथ अनुपयोगी वस्तुओं की भी समीक्षा करने की सलाह देते हैं.

    ठहरी हुई ऊर्जा का संकेत
    वहीं इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि सूटकेस केवल यात्रा का सामान रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह गतिशीलता और नए अवसरों का भी प्रतीक माना जाता है. यदि कोई सूटकेस वर्षों तक बंद पड़ा रहे और उसके भीतर बेकार या अनुपयोगी वस्तुएं भरी हों, तो वास्तु की दृष्टि से यह ठहरी हुई ऊर्जा का संकेत माना जाता है. उनका कहना है कि यदि सूटकेस अच्छी स्थिति में है तो उसे समय-समय पर साफ करें और आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग भी करते रहें. यदि उसकी जरूरत नहीं है, तो उसे किसी जरूरतमंद को दान कर देना बेहतर माना जाता है.

    उन्होंने कहा कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूटकेस के अंदर फटे-पुराने कपड़े, टूटी हुई वस्तुएं, बेकार कागजात, पुराने बिल या अनुपयोगी सामान नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसी चीजें नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं और घर के वातावरण को बोझिल बना सकती हैं. इसके विपरीत, साफ और व्यवस्थित रखा गया सामान सकारात्मकता और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने बताया कि एक और आदत, जो कई घरों में देखने को मिलती है, वह है बेड के नीचे सूटकेस या अन्य सामान रखना होता है.

    बेहतर जीवनशैली के लिए भी लाभदायक
    वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सोने की जगह के नीचे अनावश्यक सामान रखने से मानसिक तनाव, बेचैनी और नींद में बाधा जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. हालांकि विशेषज्ञ यह भी स्पष्ट करते हैं कि इन दावों की पुष्टि किसी वैज्ञानिक शोध से नहीं हुई है और इन्हें केवल पारंपरिक मान्यताओं के रूप में ही देखा जाना चाहिए. वही विशेषज्ञों का मानना है कि घर को व्यवस्थित रखना केवल वास्तु की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानसिक सुकून और बेहतर जीवनशैली के लिए भी लाभदायक होता है. यदि कोई पुराना सूटकेस अब उपयोग में नहीं आने वाला है, तो उसे घर में जगह घेरने देने के बजाय किसी जरूरतमंद को देना अधिक उपयोगी कदम हो सकता है.

    सकात्मक ऊर्जा का संचार
    वहीं, यदि वह भविष्य में काम आ सकता है, तो उसे साफ-सुथरी अवस्था में उचित स्थान पर रखें. उनका कहना है कि कुल मिलाकर, वास्तु शास्त्र का संदेश यही बताता है कि घर में केवल वही वस्तुएं रखें, जिनका उपयोग हो रहा हो या जिनकी वास्तव में आवश्यकता हो. इससे घर अधिक व्यवस्थित दिखाई देता है और सकारात्मक माहौल बनाए रखने में भी मदद मिलती है. हालांकि इन सभी मान्यताओं को व्यक्तिगत आस्था के आधार पर ही अपनाया जाना चाहिए, क्योंकि इनके समर्थन में वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं.

    Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGoogle Maps Without Internet: जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, फिर गूगल मैप कैसे करें यूज? अपनाएं गजब की ट्रिक्स | National
    Next Article IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब का कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, जानें वेदर अपडेट | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

    August 15, 2026

    हरियाणा के हांसी में तनाव, प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान SP-DSP घायल

    August 15, 2026

    हर वक्त घबराहट और चिड़चिड़ापन को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं एंग्जायटी के संकेत.. ऐसे करें बचाव

    August 15, 2026

    CM सैनी के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

    August 15, 2026

    Ambala News : 10 रुपये में राजमा चावल, 20 में रोटी सब्जी वाली थाली…अंबाला में यहां मिलता है सबसे सस्ता खाना, जानिए लोकेशन

    August 15, 2026

    हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार

    August 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

    By अंकित कुमारAugust 15, 2026

    Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा दुनिया के कई दूसरे…

    विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

    August 15, 2026

    छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

    August 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.