Close Menu
    What's Hot

    दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

    June 21, 2026

    रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

    June 21, 2026

    दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

      June 21, 2026

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन
    दिल्ली

    संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन
    Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन

    विपक्ष ने संसद के गेट पर प्रदर्शन करने का किया ऐलान
    Parliament Winter Session, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूूसरा दिन भी हंगामेदार रह सकता है। विपक्ष सत्ता पक्ष पर एसआईआर और वोट चोरी के आरोप के मुद्दे पर लगातार हमला बोल रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्ष ने आज संसद के गेट पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विपक्षी दलों की मांग है कि एसआईआर पर चर्चा कराई जाए। इससे पहले कल एक दिसंबर को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया था कि सरकार एसआईआर और चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है।

    विपक्ष से अपील कि वह इस पर कोई समय सीमा न थोपें। वहीं सदन की कार्यवाही से पहले पीएम मोदी ने संसद के बाहर मीडिया से कहा कि यह सत्र पराजय की हताशा या विजय के अहंकार का मैदान नहीं बनना चाहिए। यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। यहां जोर नीति पर होना चाहिए, नारों पर नहीं।

    पहले दिन 3 बिल हुए पेश

    पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 3 बिल पेश किए, जिसमें से मणिपुर गुड्स एंड सर्विस टैक्स बिल (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025 बिल पास हुआ।

    वंदे मातरम् पर चर्चा संभव

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में वंदे मातरम् पर 10 घंटे चर्चा करा सकती है। यह बहस गुरुवार-शुक्रवार को हो सकती है। पीएम मोदी खुद इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 30 सितंबर को राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सत्तारूढ़ दल के कई सदस्यों ने इस चर्चा का प्रस्ताव रखा था। अब तक आॅफिशियल बयान नहीं आया है।

    शीतकालीन सत्र में 10 नए बिल पेश होंगे

    संसद के शीतकालीन सत्र में 10 नए बिल पेश होंगे। लोकसभा बुलेटिन में शनिवार (22 नवंबर) को इसकी जानकारी दी गई थी। इनमें सबसे अहम एटॉमिक एनर्जी बिल है, जिसके तहत पहली बार निजी कंपनियों (भारतीय और विदेशी) को न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।

    फिलहाल देश में सभी परमाणु संयंत्र सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियां जैसे NPCIL ही बनाती और चलाती हैं। बिल पास होने पर निजी क्षेत्र को भी न्यूक्लियर पावर प्रोडक्शन में प्रवेश मिलेगा।

    सत्र में आने वाला दूसरा बड़ा बिल हायर एजुकेशन कमीशन आॅफ इंडिया बिल होगा। इसमें UGC, AICTE और NCTE जैसे अलग-अलग रेगुलेटरी संस्थानों को खत्म करके एक ही राष्ट्रीय कमीशन बनाने की योजना है। सरकार का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था अधिक सुगम और प्रभावी होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिद्धारमैया ने उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के घर की ब्रेकफास्ट मीटिंग
    Next Article ट्रॉफी से बस एक कदम दूर! ग्रैंड फिनाले की पूरी डिटेल्स देखें यहां
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      By अंकित कुमारJune 21, 2026

      Israel-Lebanon Crisis: दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत Israel-Lebanon Crisis,…

      रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

      June 21, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.