हांसी. हरियाणा के हांसी में बुधवार रात बरवाला-जींद रोड पर मिर्चपुर के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर खून बिखर गया. दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई. बताया जा रहा है एक बाइक पर दो युवक और एक बाइक पर एक युवक सवार था.
मृतकों की पहचान इटल गांव निवासी विजय कुमार (32), खेड़ी जलाब निवासी कपिल (30) और खेड़ी लोचचब निवासी मोहित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों खेतीबाड़ी से जुड़े थे. विजय कुमार शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक करीब चार वर्ष और दूसरा करीब एक वर्ष का बताया जा रहा है. विजय कुमार बरवाला के सरकारी अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात था.
वहीं, कपिल खेतीबाड़ी करता था और उसके परिवार में एक बेटा है. तीसरा मृतक मोहित भी खेतीबाड़ी करता था और उसके दो बेटे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही तीनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. मृतकों की पहचान इटल गांव निवासी विजय कुमार (32), खेड़ी जलाब निवासी कपिल (30) और खेड़ी लोचचब निवासी मोहित के रूप में हुई है. विजय कुमार शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक करीब चार वर्ष और दूसरा करीब एक वर्ष का बताया जा रहा है. विजय कुमार बरवाला के सरकारी अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात था. तीसरा मृतक मोहित भी खेतीबाड़ी करता था और उसके दो बेटे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही तीनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.
