ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका
Citadel Season 2, (द भारत ख़बर), मुंबई: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में तो की ही हैं, साथ ही वो कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रही हैं। साल 2023 में वो हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल में नजर आई थीं, जिसे बनाया था रूसो ब्रदर्स ने। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज में प्रियंका के साथ पॉपुलर स्कॉटिश एक्टर रिचर्ड मैडेन नजर आए थे। ये सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है।
सिटाडेल ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की सीरीज है। 21 अप्रैल को मेकर्स ने दूसरे सीजन का ट्रेलर वीडियो जारी कर दिया है। ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। ट्रेलर में प्रियंका एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। उनके साथ रिचर्ड मैडेन और पहले सीजन में नजर आ चुके एक्टर स्टैनली टुची जूनियर भी दिख रहे हैं। ट्रेलर में ऐसा बताया गया कि इस बार स्पाई एजेंट की एक नई टीम नए मिशन पर काम करती नजर आएगी।
सिटाडेल सीजन 2 रिलीज डेट
सिटाडेल का दूसरा 6 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तय है। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सीजन पहले सीजन से भी ज्यादा दमदार होने वाला है और एक्शन भी दोगुना होगा। ट्रेलर सामने आते ही फैंस इस सीरीज के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद प्रियंका की ये सीरीज कैसा कमाल दिखाती है।
8 सालों के बाद इंडियन फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
सिटाडेल 2 के अलावा प्रियंका लंबे समय से एक और बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में चल रही हैं। उस प्रोजेक्ट का नाम है वाराणसी, जो एक बड़े बजट की फिल्म है। ये प्रियंका चोपड़ा की इंडियन सिनेमा में कमबैक फिल्म है। साल 2019 में आई द स्काई इज पिंक के बाद से उन्हें किसी भी भारतीय फिल्म में नहीं देखा गया है, लेकिन वो 8 सालों के बाद वाराणसी के जरिए किसी भारतीय फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।
वाराणसी रिलीज डेट
वाराणसी को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म पर काम चल रहा है। प्रियंका के साथ इस फिल्म में महेश बाबू नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है। वाराणसी 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा

