Stock Market Opening 29 July: मध्यपूर्व में जारी संघर्ष के फिलहाल थमने और बाजार में जारी लिवाली से कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 658 अंकों की तेजी के साथ 77,423 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 191 अंक उछलकर 24,235 पर खुला।
सुबह 10.45 बजे बीएसई 825 अंकों की तेजी के साथ 77,595 पर, जबकि निफ्टी 250 अंक उछलकर 24,235 पर कारोबार कर रहा था।
इन शेयरों में तेजी
इन्फोसिस, हिंदुस्तान लीवर, एलटी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक, इटरनल, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, ITC, कोटक बैंक, एशियन पेंट, ट्रेंट, ICICI बैंक, मारुति, अल्ट्रासेमको, SBIN रिलायंस के शेयर में तेजी देखी जा रही है। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 4.18% का उछाल देखा जा रहा है।
इन शेयरों में गिरावट
टाइटन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बजाज फिन्सर्व, एक्सिस बैंक, NTPC, सन फार्मा, इंडिगो, पावरग्रिड, अडाणी पोर्ट्स और BEL के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। BEL के शेयर में सबसे ज्यादा 1.39% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
मध्यपूर्व में जारी संघर्ष के थमने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 3.63% उछलकर 87.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 0.86%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.56% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.81% की तेजी देखी जा रही है।
गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
F&O एक्सपायरी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 76,765 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 10 अंक फिसलकर 23,985 पर बंद हुआ।

