Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: गॉल टेस्ट के भारत को पहले दिन बड़ा झटका! KL राहुल 77 पर रिटायर्ड हर्ट, जानें वजह | Sports

    August 15, 2026

    इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

    August 15, 2026

    विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»तीन राज्यों की तीन सीटों पर होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर | National
    Breaking News

    तीन राज्यों की तीन सीटों पर होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bankipur Manjalpur Datia
    तीन राज्यों की तीन सीटों पर कल होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर

    नई दिल्ली. देशभर में राजनीतिक माहौल गुरुवार को बेहद गरम रहने वाला है. बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार (30 जुलाई) को मतदान होगा. तीनों सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है. अब उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के हाथ में होगा. इन उपचुनावों पर जनता ने किसे चुना 3 अगस्त को नतीजा आने के बाद पता चलेगा. भाजपा और कांग्रेस ने इन सीटों पर पूरी ताकत झोंक दी है, जबकि बिहार में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं.

    पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह सीट लंबे समय से भाजपा का गढ़ रही है. पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा सदस्यता छोड़ने से यह सीट खाली हुई थी. भाजपा ने इस बार नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी राजनीति में उतरकर सीधे भाजपा को चुनौती दे रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

    मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मुकाबला सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच है. कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता अदालत से सजा मिलने के बाद समाप्त हो गई थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है. भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है. घनश्याम सिंह स्थानीय पूर्व शाही परिवार से जुड़े माने जाते हैं. भाजपा उम्मीदवार की घोषणा के समय पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं की नाराजगी भी चर्चा में रही थी.

    गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी. भाजपा ने सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व राज्य मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी को चुनाव मैदान में उतारा है. दोनों दलों ने इस सीट पर जोरदार प्रचार किया है और जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है.

    चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा. अब सबकी निगाहें 3 अगस्त पर टिकी हैं, जब मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि भाजपा अपने गढ़ बचाने में सफल रहती है या कांग्रेस और अन्य दल कोई बड़ा उलटफेर करने में कामयाब होते हैं.

    Previous articleCommonwealth Games 2026 : भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 पदक हुए पक्के, पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    Viplove Kumar

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article5 रुपये में भरपेट थाली, हजारों का सहारा…गुरु पूर्णिमा पर अंबाला में परोसते दिखे SP अजीत
    Next Article शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी जारी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026

      Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

      August 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IND vs SL: गॉल टेस्ट के भारत को पहले दिन बड़ा झटका! KL राहुल 77 पर रिटायर्ड हर्ट, जानें वजह | Sports

      By परवेश चौहानAugust 15, 2026

      केएल राहुल रिटायर हर्ट नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के जिस टेस्ट मैच का इंतजार…

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.