Close Menu
    What's Hot

    टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा श्रीलंका में महारिकॉर्ड, सिर्फ दो टीम कर पाई ऐसा कारनामा, खास क्लब में एंट्री पक्की | Sports

    August 6, 2026

    अमृतसरी कुलचा के लिए GI टैग पाने के लिए प्रशासन ने…

    August 6, 2026

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, आरोपी पहुंचा थाने
    दिल्ली

    दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, आरोपी पहुंचा थाने

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Crime News : दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, आरोपी पहुंचा थाने
    Delhi Crime News : दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, आरोपी पहुंचा थाने

    पहले खिलाए नशे के लड्डू, फिर युवक ने मां, भाई और बहन की कर दी हत्या

    Delhi Crime News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। इस वारदात की सूचना जिस किसी को भी मिली उसके रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल यह वारदात किसी बाहरी ने नहीं बल्कि एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतारकर की है। मामला दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का है। इतना ही नहीं मां, बहन व छोटे भाई की हत्या करके युवक खुद ही थाने में पहुंच गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस को आरोपी ने यह बताया

    आरोपी का नाम यशवीर है। परिवार किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि यशवीर सिंह ने जानकारी दी कि आर्थिक तंगी के चलते उसने अपनी मां कविता (46 वर्ष), बहन मेघना (24 वर्ष) और भाई मुकुल (14 वर्ष) की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि यशवीर सिंह मंगल बाजार क्षेत्र का निवासी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बताए पते पर पहुंची, जहां घर के अंदर तीनों के शव बरामद हुए। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और मामले की गहन छानबीन जारी है। जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी साझा की जाएगी।

    मूल रूप से हरियाणा का है परिवार

    घटना पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री) की टीम पहुंची और मौके पर जांच कर रही है। पूरा परिवार मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के पिता किसान हैं और हरियाणा में ही रहते हैं। यहां आरोपी की पत्नी भी रहती थी, लेकिन अभी पता नहीं वह कहां है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सभी को पहले लड्डू खिलाए। इससे सभी बेहोश हो गए और उसके बाद तीनों की गाला दबाकर हत्या की है। पुलिस आर्थिक तंगी को ही हत्या का कारण मान रही है।

    दो दिन पहले हुआ था दोहरा मर्डर

    दो दिन पहले भी दिल्ली के शाहदरा एरिया में बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रथम दृष्टि में यह मामला हत्या व लूटपाट का लग रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस की टीमें अलग-अलग कोण से भी इस हत्याकांड की जांच कर रहीं है। पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार राम नगर एक्सटेंशन में स्थित एक मकान के तीसरे मंजिल पर 75 वर्षीय विरेंद्र कुमार बंसल (रिटायर्ड टीचर) और उनकी 65 वर्षीय पत्नी परवेश बंसल (गृहिणी) के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना 960 रुपए उछला, चांदी 2600 रुपए महंगी
    Next Article सेंसेक्स 322 व निफ्टी 78 अंक से ज्यादा गिरा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के कारोबारी को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे, गोल्डी बराड़ से कनेक्शन

      August 6, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 6, 2026

      देशभर में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली-NCR और यूपी में कैसा रहेगा मौसम? जानें वेदर अपडेट

      August 5, 2026

      मौसम अलर्ट: IMD ने जारी कर दी है चेतावनी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR में हैं तो हो जाएं सावधान, जमकर बरसेंगे बादल | State

      August 5, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, हापुड़ में लांच हो रही नई आवासीय योजना

      August 4, 2026

      IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में सुबह झमाझम बारिश, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? जानिए वेदर अपडेट | National

      August 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा श्रीलंका में महारिकॉर्ड, सिर्फ दो टीम कर पाई ऐसा कारनामा, खास क्लब में एंट्री पक्की | Sports

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      भारतीय टीम 600 टेस्ट खेलने वाली बनेगी पहली टीम नई दिल्ली. श्रीलंका के दौरे पर…

      अमृतसरी कुलचा के लिए GI टैग पाने के लिए प्रशासन ने…

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.